Categories: कारोबार

भारत पर ये मुस्लिम देश बरसा रहा जमकर पैसा, बना चौथा सबसे बड़ा निवेशक

नई दिल्ली: भारत पर इस समय एक मुस्लिम देश जमकर पैसा बरसा रहा है। यह देश कोई और नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। इस देश और भारत के बीच पिछले साल मई में कंप्रहेंसिव फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हुआ था। अब उसका असर भी दिखने लगा है। यूएई बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में यूएई से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सालाना आधार पर तीन गुना होकर 3.35 अरब डॉलर हो गया। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में यह 1.03 अरब डॉलर था। भारत में एफडीआई के लिहाज से यूएई वित्त वर्ष 2021-22 में सातवें स्थान पर था और 2022-23 में वह चौथे स्थान पर आ गया।

 

RBI की नई मौद्रिक नीति घोषित, ब्याज दरें बदलने से किया इनकार

 

पिछले वित्त वर्ष में किया इतना निवेश
पिछले वित्त वर्ष में 17.2 अरब डॉलर के निवेश के साथ सिंगापुर भारत में सबसे बड़ा निवेशक रहा। इसके बाद मॉरीशस (6.1 अरब डॉलर) और अमेरिका (छह अरब डॉलर) का स्थान था। शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रुद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय संबंधों और निवेश सहयोग के मजबूत होने का श्रेय नीतिगत सुधारों को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में यूएई का ज्यादातर निवेश सर्विसेज, सी ट्रांसपोर्ट, पावर और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज सेक्टर्स में है।

 

ठगों ने अपनाएं ऑनलाइन फ्रॉड के नए तरीके, बचना होगा मुश्किल

 

यूएई के साथ ड्यूटी फ्री एक्सेस
मुस्लिम देश यूएई ने भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 75 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। साथ ही उसने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में पार्टनर बनने का भी भरोसा दिया है। भारत और यूएई के बीच एक मई से एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते की शुरुआत हुई थी। इसके तहत दोनों देशों के कई तरह के सामान को एक दूसरे के यहां ड्यूटी फ्री एक्सेस मिल रहा है। अप्रैल 2000 से मार्च 2023 के बीच भारत में जितना भी एफडीआई आया, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा यूएई से आया। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान यूएई से 15.6 अरब डॉलर का एफडीआई भारत आया।

 

दिवाला से दिवाली पर आई गो एयरलाइंस पायलट की सैलरी, जानिए कितने लाख बढ़ी?

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago