Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार राजस्थान का बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी। यह पहली बार होगा कि राजस्थान का पूर्ण बजट एक महिला वित्त मंत्री द्वारा सदन में पेश किया जाएगा। भजनलाल सरकार के पहले बजट पर प्रदेश के हर नागरिक की निगाहें टिकी हुई हैं, इसमें कंप्यूटर साइंस के छात्र भी शामिल हैं।
BSC IT, BCA, MCA और B.Tech अभ्यर्थी नई भर्तियों की आस लगाए बैठे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कंप्यूटर साइंस से जुड़े छात्र (Computer Science Students) जल्द से जल्द राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
यह भी पढ़े: Rajasthan Budget 2024 से किन्नरों की होगी बल्ले-बल्ले! पूरी होगी यह बड़ी मुराद
पिछली बार साल 2022 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं के लिए कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 9,862 पद पर भर्तियां निकाली गई थी, जिसमें से 8,974 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) और 888 पद अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) से थे। वहीं, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के कुल 295 पदों में 282 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 13 अनुसूचित क्षेत्र के थे। परीक्षा सफल रही और कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते सभी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी दे दी गई।
यह भी पढ़े: Rajasthan Budget 2024 में होगा बड़ा ऐलान! इन 40 विभागों में होगी बंपर भर्तियां
पूरे राजस्थान में अभी ‘कंप्यूटर अनुदेशक’ (Computer Anudeshak) के कई हजार पद भरे जाने हैं। दरअसल, कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होने के बाद से ही सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर टीचर्स की जरुरत महसूस की जा रही है, लेकिन अभी भी राजस्थान सरकार इस तरह अपना ध्यान फोकस नहीं कर पा रही हैं। ऐसे मे Computer Science Students को Rajasthan Budget 2024 और Bhajanlal Sarkar से उम्मीद हैं कि, वह इस तरफ जरूर ध्यान देगी।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…