Categories: करिअर

शिक्षा अनुदेशक के 4143 पदों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 2700 पदों पर भर्ती

जयपुर।  राजस्थान राज्य के मदरसों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। राजस्थान मदरसा बोर्ड ने राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों की संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। बोर्ड ने शिक्षा अनुदेशक के 4143 पदों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 2700 पदों समेत कुल 6843 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

 

यह भी पढ़े:  RBI jobs: का दो दिन और है चांस, 50 हजार तक होगी सैलेरी

 

जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शिक्षा अनुदेशक और कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होनी है और पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 25 नवंबर 2023 की रात 11.59 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के लिए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म राजस्थान मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, minority.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

 

यह भी पढ़े: राजस्थान सरकार देगी कम्प्यूटर टीचर, योगा टीचर और लाइब्रेरियन पदों पर बंपर वैकेंसी

 

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा अनुदेशक एवं कंप्यूटर अनुदेशक पदों के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। बोर्ड ने अपने संक्षिप्त विज्ञापन में योग्यता, आवेदन व चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। योग्यता से सम्बन्धित जानकारी को उम्मीदवार राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा जारी की जाने वाली विस्तृत अधिसूचना में देख सकेंगे।

Suraksha Rajora

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

24 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago