करिअर

RSMSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट नए तरीके से जारी, ऐसे करें चेक

जयपुर। RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 Result राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से नए सिस्टम के तहत जारी किया जा रहा है जिसें आप देख सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब चयन बोर्ड ने नया सिस्टम लागू करते हुए मेरिट लिस्ट भी बनाई है जिसें भी जारी किया जा रहा है। RSMSSB की तरफ से भर्तियों में पारदर्शिता बरतने के लिए परिणाम जारी करने के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव आज से महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 परिणाम जारी करने के साथ ही लागू हो गया है।

महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 परिणाम नए सिस्टम से

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 Result में दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी होने के साथ ही पूरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा रही है जिसें कोई भी देख सकता है। इसके तहत अब सभी को पता रहेगा कि कौन अभ्यर्थी मेरिट में कहां स्टैंड कर रहा है। इसको लेकर बोर्ड पहले ही सूचना जारी कर दी थी।

RSMSSB भर्ती परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के मुताबिक इस नए सिस्टम से परिणाम जारी करने पर उसमें पारदर्शिता रहेगी। ऐसा करने से प्रत्येक अभ्यर्थी को पता रहेगा कि भर्ती में उसकी स्थिति क्या है और उसका अंतिम रूप से चयन हो सकता है अथवा नहीं। वहीं, कर्मचारी का चयन होने पर दस्तावेज सत्यापन का काम संबंधित विभाग का होगा। परिणाम में मेरिट सूची जारी कर यह सूची संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। अब इसमें से डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पदों के मुकाबले कितने गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा यह विभाग की तरफ से तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : डिजिटल ठगों से निपटने के लिए 5000 Cyber Commandos की भर्ती, जानिए कैसे होंगे सलेक्ट

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 Result से नया सिस्टम लागू

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज की तरफ से कहा गया हे कि इस भर्ती प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने परिणाम के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब पहली बार में ही सफल हुए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को मेरिट सूची जारी होने से यह पता रहेगा कि वह मेरिट लिस्ट में कहां पर है। यह सिस्टम 13 जुलाई को हुई पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती के परिणाम से लागू किया जा रहा है जिसका रिजल्ट 18 सितंबर को जारी किया जा रहा है।

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 में बैठे थे 4449 अभ्य​र्थी

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 इस साल 13 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस भर्ती का आयोजन राज्य के 3 जिला मुख्यालयों में बने 17 परीक्षा केंद्रों पर किया था। यह भर्ती 209 पदों के लिए निकाली गई थी जिसमें 4447 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

अभ्यर्थी को पता चल जाएगी मेरिट

आपको बता दें कि अभी तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परिणाम में दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध होने वाले अभ्यर्थियों के केवल रोल नंबर जारी करता था। ये परिणाम में सीटों की तुलना में 2 गुणा शामिल किए जाते थे। हालांकि, सिर्फ रोल नंबर जारी होने से अभ्यर्थियों को यह पता नहीं रहता था कि वो मेरिट में कहां पर है तथा अंतिम मेरिट में शामिल होने की उसकी कितनी संभावना है। इसी वजह से दस्तावेज सत्यापन में सूचीबद्ध सभी अभ्यर्थी पहुंच जाते थे। अब मेरिट जारी होने के बाद हर अभ्यर्थी को पता रहेगा कि अंतिम परिणाम में उसके चयन की कितनी संभावना है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 Result यहां देखें

RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024 Result भर्ती का रिजल्ट आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

1 घंटा ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

1 घंटा ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

2 घंटे ago

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

3 घंटे ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago