MoHFW: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की ओर से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 909 पैरामेडिकल स्टाफ पर भर्ती की जानी है। यहां खाली पड़े पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किये गए हैं। केंद्र सरकार इन अस्पतालों में भर्ती कर रही हैं। जिनमें से एक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है।
दिल्ली पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2023 के इस नोटिफिकेशन में सफदरजंग अस्पताल और अन्य केंद्रीय अस्पतालों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, कलावती सरन बाल अस्पताल और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र नजफगढ़ में भर्ती की जानी है। जहां सलेक्शन प्रोसेस भी सफदरजंग अस्पताल की ओर से ही किया जाएगा। उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा अनुदेशक के 4143 पदों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 2700 पदों पर भर्ती
उम्मीदवारों की एज 18 से 30 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा एससी, एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष तक, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जा रही है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी आयु सीमा में छूट है।
रिटन टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कर सलेक्ट किया जाएगा।
RBI jobs: का दो दिन और है चांस, 50 हजार तक होगी सैलेरी
फॉर्म के लिए 600 रुपए फीस रखी गई है और वेतन 18,000 से 1,12,400 रुपए है।
एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट के साथ, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी यहां देना होगा। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर होमपेज से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जो hll.cbtexam.in पर किया जाएगा।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…