Categories: क्रिकेट

Asia Cup Final Result: भारतीय गेंदबाजों ने जीता मैच के साथ दिल, शुभमन गिल और ईशान किशन बने हीरो

जयपुर। Asia Cup Final में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने श्रीलंकाई टीम टिक नहीं पाई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इंडियर बॉलर्स ने सिर्फ 24 रनों पर श्रीलंका के 6 खिलाड़ियों को आउट कर दिया। यह एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में भारत को 51 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 6.1 ओवर में 51 रन बना लिए और मैच जीत लिया। शुभमन गिल और ईशान किशन ओपन करने उतरे और उन्होनें ही यह मैच​ जीता दिया।

यह भी पढ़ें : Asia Cup Final: भारत और श्रीलंका दोनों जीतेंगे एशिया कप फाइनल! यहां पर देखें Free Live Match

 

 

श्रीलंका टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑल आउट

श्रीलंका टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑल आउट हो गई। फाइनल की ट्रॉफी उठाने के लिए अब भारत के सामने 51 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया गया है। इंडिया टीम ने पूरी तरह से श्रीलंका को यहाँ पर खोलकर रख दिया| 10 के 10 विकेट तेज़ गेंदबाजों ने चटका दिए। ये श्रीलंका की टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया।

 

यह भी पढ़ें : ICC ODI Rankings: टॉप-10 में पहुंचे भारत के 3 बल्लेबाज, कुलदीप और हार्दिक पंड्या को भी मिला फायदा

 

श्रीलंका ने तोड़ा बांग्लादेश का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश का था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago