क्रिकेट

World Cup में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी वनडे जीत, विराट-सचिन बराबरी पर

 

ICC ODI World Cup 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने कल रविवार, 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में अफ्रीका को 243 रनों से शिकस्त दी है। इसी के साथ भारत की वनडे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2003 में 153 रन से हराया था।

 

विराट ने लगाया 49वां वनडे शतक 

 

मैच का सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली और रविंद्र जडेजा रहे। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 49वां शतक रहा। इसी के साथ विराट ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट की इस उपलब्धि पर खुद सचिन ने ट्वीट लिखा और कहा विराट तुम अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड ध्वस्त भी करोगे। 

 

अय्यर और विराट की विशाल साझेदारी 

 

ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में Team India ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की बेहतरीन शरूआत की। कप्तान रोहित ने 24 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी की। विराट (101) अंत तक टिके और श्रेयस अय्यर ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

 

रविंद्र जडेजा का पंजा अफ्रीका पर भारी 

 

भारतीय पारी के अंत में सूर्यकुमार यादव ने 22 रन बनाये। रविंद्र जडेजा ने 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 5 विकेट पर 326 रन तक पहुंचाने में मदद की। जडेजा और विराट नाबाद लौटे। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने 27.1 ओवर ही खेल सकी और महज 83 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जडेजा ने 5, शमी और कुलदीप ने दो-दो और सिराज ने एक विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। 

 

यह भी पढ़े: ICC ODI World Cup 2023: Ind vs SL: श्रीलंका को 55 रन पर समेटा, विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago