क्रिकेट

ICC ODI World Cup 2023: Ind vs SL: श्रीलंका को 55 रन पर समेटा, विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत

ICC ODI World Cup 2023: Ind vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार, 02 नवंबर को खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया। 

 

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह गलत साबित हुआ और भारतीय टीम ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें शुभमन गिल 92 रन, विराट कोहली 88 रन और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाये। वही श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। 

 

विशाल लक्ष्य के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मैच की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेकर आगाज किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की धारधार गेंदबाजी ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। शमी ने 5 और सिराज ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 55 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने यह मैच 302 रन के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया। 

 

यह भी पढ़े: IND vs ENG: विश्व कप में भारत की लगातार 6वीं जीत, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 100 रन से हराया

Aakash Agarawal

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

7 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

7 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

1 सप्ताह ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago