क्रिकेट

IPL 2024 में ‘डबल रोल’ में दिखेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने भी दे दी यह बड़ी मंजूरी

IPL 2024 Double Role Rishabh Pant: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बीच हर फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया हैं। इस कड़ी में Delhi Capitals को लेकर, जो खबर सामने आ रही है, वह फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों को ख़ुशी देने वाली हैं। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो चुके है, और IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।

IPL के 17वें सीजन में ऋषभ पंत को खेलने के लिए BCCI ने भी मंजूरी प्रदान कर दी हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भी राहत की सांस ली होगी। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत न सिर्फ कप्तान की भूमिका निभाते है, बल्कि एक मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज भी है। इस हिसाब से ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि, पंत दिसंबर 2022 के बाद से ही रेगुलर क्रिकेट से दूर हैं।

यह भी पढ़े: IPL 2024 में Rajasthan Royals के सभी मैचों का शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2024 के लिए फिट हुए पंत

30 दिसंबर 2022 को पंत सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें 14 महीने के रिहैब और रिकवरी प्रोसेस से गुजरना पड़ा। इस दौरान उन्होंने वनडे वर्ल्डकप और आईपीएल समेत कई छोटे-बड़े टूर्नामेंट्स को मिस किया। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद पंत आईपीएल के जरिये क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें विकेटकीपिंग और बल्लेबाज, दोनों के लिए फिट घोषित कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े: IPL 2024 के लिए ये हैं Rajasthan Royals के 22 धुरंधर, करेंगे हल्ला बोल

शमी-कृष्णा IPL 2024 से बाहर

एक अन्य अपडेट के अनुसार, दो तेज गेंदबाजों को लेकर भी अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने कहा है कि, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी, दोनों गेंदबाज फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी बोर्ड के फाइनल अपडेट के मुताबिक IPL 2024 का हिस्सा नहीं होंगे।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

1 घंटा ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

2 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

3 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

4 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

5 घंटे ago