IPL 2024 Rajasthan Royals Matches Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल) के 17वें सीजन का शुभारम्भ 22 मार्च से होने जा रहा हैं। टूर्नामेंट के सभी मैचों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से फिलहाल 21 मैचों की तारीख और समय की जानकारी दे दी गई हैं। इस बीच देशभर में Lok Sabha Election 2024 प्रारंभ हो जाएंगे, इस वजह से आईपीएल के शेष मैचों को उस अवधि में कराया नहीं जाएगा।
बीसीसीआई ने जिन 21 मैचों की लिस्ट जारी की है, वे मैच 21 दिनों के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे। ये मैच 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। शेष शेड्यूल भारत में होने वाले आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा। जो शेड्यूल फिलहाल जारी किया गया है, उसमें सर्वाधिक 5 मैच RCB के होंगे। इसके बाद अन्य टीमें अपने करीब-करीब 4 मैच खेलने में सफल रहेंगी। इन बार टूर्नामेंट में अधिकतर फ्रेंचाइजियों ने अपने कप्तान भी बदले है और टॉप आर्डर भी।
आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स पर भी इस बार सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। टीम के पास यशस्वी जायसवाल जैसा युवा ओपनर हैं, जो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहा हैं। जायसवाल ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते ही भारतीय टीम में जगह बनाई हैं, और अब वह वहां भी धमाल मचा रहे है। महज 8 टेस्ट मैचों के अपने करियर में वह दो दोहरे शतक, एक शतक और 3 अर्धशतक लगा स्टारडम हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: IPL Match IN Jaipur 2024: इस बार IPL मैच में दर्शकों को कम दाम पर मिलेगा पानी
दिनांक | मैच | स्थान | समय |
22 मार्च, शुक्रवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई | रात 8 बजे |
23 मार्च , शनिवार | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली | दोपहर 3:30 बजे |
23 मार्च, शनिवार | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता | शाम 7:30 बजे |
24 मार्च, रविवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | जयपुर | दोपहर 3:30 बजे |
24 मार्च, रविवार | गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
25 मार्च , सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
26 मार्च, मंगलवार | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | चेन्नई | शाम 7:30 बजे |
27 मार्च, बुधवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस | हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
28 मार्च, गुरूवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर | शाम 7:30 बजे |
29 मार्च, शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
30 मार्च, शनिवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | लखनऊ | शाम 7:30 बजे |
31 मार्च, रविवार | गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद | दोपहर 3:30 बजे |
31 मार्च, रविवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | विजाग | शाम 7:30 बजे |
1 अप्रैल, सोमवार | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | मुंबई | शाम 7:30 बजे |
2 अप्रैल, मंगलवार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | बेंगलुरु | शाम 7:30 बजे |
3 अप्रैल, बुधवार | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | विजाग | शाम 7:30 बजे |
4 अप्रैल, गुरूवार | गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स | अहमदाबाद | शाम 7:30 बजे |
5 अप्रैल, शुक्रवार | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
6 अप्रैल, शनिवार | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जयपुर | शाम 7:30 बजे |
7 अप्रैल, रविवार | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | दोपहर 3:30 बजे |
7 अप्रैल, रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | लखनऊ | शाम 7:30 बजे |
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…