Categories: क्रिकेट

धोनी को ऐसे ही नहीं कहा जाता कप्तानों का कप्तान, ये 5 आंकड़े बनाते हैं उन्हें महान

जयपुर। आईपीएल 2023 चल रहा है और 19वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक खास उपलब्धि की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वां मैच खेला है। ऐसा करने वाले वो पहले कप्तान बने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उनके कुछ खास रिकॉर्डों और फैक्ट्स के बारे में…

 

IPL में भी खत्म हो रहा विराट कोहली कॅरियर, ये 10 गेंदें जिंदगी भर रहेंगी याद

 

1. सीएसके को 9 आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में 9 आईपीएल फाइनल रिकॉर्ड बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया। धोनी के नेतृत्व में सीएसके की आखिरी आईपीएल ट्रॉफी आईपीएल 2021 में आई थी।

 

सबसे ज्यादा रन बनाए, फिर भी IPL में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक

 

2. 5000 रन बनाने वाले 5वें पहले भारतीय बल्लेबाज
सीएसके के कप्तान धोनी आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले केवल 5वें भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी के वर्तमान में 237 मैचों में 5,004 रन हैं।

 

मुशफिकुर ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

 

3. आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान
एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं, जिनके नाम चार ट्रॉफी (2010, 2011, 2018 और 2021) हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 5 खिताब के साथ सबसे सफल आईपीएल कप्तान हैं।

 

रीस टॉप्ले आईपीएल से बाहर

 

4. आईपीएल कप्तान के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन
धोनी के नाम आईपीएल कप्तान के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 4,482 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में 4,881 रन बनाए हैं।

 

आईपीएल के बीच क्रिकेट जगत से आई दुखद खबर, दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन

 

5. धोनी का जीत-प्रतिशत के मामले में दूसरे
एमएस धोनी ने 207 मैचों में आईपीएल टीमों की कप्तानी की जिसमें टीम ने 123 मैचों में जीत हासिल की और 83 में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी का जीत प्रतिशत रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वां मैच खेला है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago