शिक्षा

13 अप्रैल को ही हुई थी खालसा पंथ की स्थापना, अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में चलाई गोलियां, जानिए और क्या हुआ

जयपुर। 13 April Ka Itihas : 13 अप्रैल (13 ਅਪ੍ਰੈਲ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ) भारत और दुनिया में ऐसी घटनाएं घटी है जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। यह दिन भारत के लिए एक तरफ गौरव वाला रहा था दूसरी तरफ प्रत्येक भारतीय की आंख में आंसू ला देने वाला भी रहा। वहीं, दुनिया में कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं भी घटी जिनको आज भी याद किया जाता है। 13 अप्रैल को ही दुनिया में कई बड़ी ह​हस्तियों ने जन्म लिया तो कईयों की मौत हुई जिनको आज भी याद किया जाता है। इसी वजह से 13 अप्रैल की घटनाओं से जुड़े हुए प्रश्न UPSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। ऐसे में आप भी 13 अप्रैल के इतिहास के बारे में जानकर अपने आपको ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में अपडेट रख सकते हैं।

1699 में सिखों के 10वें गुरू गोविंद सिंह (ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ) ने खालसा पंथ की स्थापना (ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ) की थी। इसी दिन हर साल बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है।
1898 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म हुआ था।
1919 में अंग्रेज सैनिको ने जलियांवाला बाग (ਜਲ੍ਹਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ ਦਾ ਸਾਕਾ) में शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे भारतीयों पर गोली चलवा दी जिसमें सैकड़ों लोगों में जान चली गई। इस दौरान हज़ारों लोग घायल हुए। इस घटना ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का रूख मोड़ दिया।
1940 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ।
1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुआ।
1960 में फ्रांस ने सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बना था।
1973 में फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ था।
1975 में भारत की महिला वैज्ञानिक ऋतु करीधल का जन्म।
1980 में अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1994 में नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन।
1997 में अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी विजय दर्ज की थी।
2001 में विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त हुआ।
2002 में शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें: 1 April Ka Itihas : पाकिस्तान के कराची में हुई भारतीय वायुसेना की स्थापना, आज ही शुरू हुआ था मूर्ख दिवस, जानिए और क्या हुआ

2003 में एलटीटीई ने टोक्यो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया था।
2004 में एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
2005 में विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने थे।
2007 में भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए थे।
2008 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया था।
2008 में चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत हुई थी।
2010 में दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया था।

2010 में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए ‘हिन्दी शब्द संसाधन’ के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया था।
2013 में पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हुई थी।
2018 में 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार मिला था।
2021 में भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन हुआ था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

4 मिन ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

52 मिन ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

2 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

4 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

4 घंटे ago