शिक्षा

16 अप्रैल को ही शुरू हुई थी भारत में रेल, चार्ली चैपलिन का हुआ जन्म, जानिए और क्या हुआ

जयपुर। 16 April Ka Itihas : भारत और दुनिया में 16 अप्रैल को कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज के दिन ही भारत में पहली रेल शुरू (India First Train Start Day) हुई थी जो 16 अप्रैल 1853 के दिन मुंबई के बोरीबंदर अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से ठाणे के बीच चलाई गई थी। इस ट्रेन ने 35 किलोमीटर का सफर बिना किसी परेशानी के पूरा किया था जिसको एक बड़ी बड़ी उपलब्धि माना गया। इस ट्रेन में 20 डिब्बे थे, जिनमें करीब 400 यात्रियों ने सवारी की थी। यह ट्रेन चलाने के लिए ब्रिटेन से 3 इंजन मंगवाए गए थे। इसके अलावा 16 अप्रैल को 1990 को बिहार की राजधानी पटना के पास एक ट्रेन के 2 डिब्बों में विस्फोट हुआ था जिसमें करीब 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए। जबकि, विश्व विख्यात हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म (Charlie Chaplin Birthday) भी आज ही के दिन हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन देश और दुनिया में हुई बड़ी घटनाओं के बारे में…

16 अप्रैल का इतिहास (16 April History)

2004 में भारत-पाकिस्तान के बीच वनडे और टेस्ट मैचों में भारत ने पाकिस्तान को हराया।
2013 में ईरान में आए भूकंप में 37 लोगों की मौत हो गई।
2002 में दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 लोगों की मौत हो गई।
1992 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।
1990 में बिहार के राजधानी पटना के पास एक ट्रेन के दो डिब्बों में विस्फोट हो गया। करीब 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
1988 में उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई।
1988 में फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर की उनके घर में हत्या कर दी गई।
1976 में 8 साल तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 साल तक लेबर पार्टी के नेता रहे हैरल्ड विल्सन ने इस्तीफा दे दिया।
1945 में एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।
1970 में 16 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश फ्रांस में आये बर्फीले तूफान से 70 लोगों की जान चली गई थी।
1945 में आज ही के दिन रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की थी।
1945 में 16 अप्रैल के दिन ही द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गई थी।

16 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (16 April Famous People Birthday)

1889 में चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ।
1978 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म हुआ था।
1934 में 16 अप्रैल के दिन ही एक भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: आज 16 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

16 अप्रैल को हुए प्रसिद्ध लोगों के निधन (16 April Famous People Deaths)

1951 में आज ही के दिन प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन हुआ था।
1961 में आज ही के दिन प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन हुआ था।
1966 में 16 अप्रैल के दिन ही भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ था।
2011 में आज ही के दिन महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन हुआ था।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

52 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

1 घंटा ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

2 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

4 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago