शिक्षा

23 March Ka Itihas Hindi: आज ही भगत-राज-सुखदेव झूले थे फांसी पर, बिलख पड़ी भारत मां!

23 March Ka Itihas Hindi : इतिहास में 23 मार्च का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 23 मार्च के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 23 मार्च के इतिहास की कुछ बड़ी घटनाएं –

23 मार्च को शहीद दिवस
(Shaheed Divas 23 March)

आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 को भारत की आजादी के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया गया था। अंग्रेजों ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने की सजा के तौर पर इस कृत्य को अंजाम दिया। देश के लोगों के आक्रोश से भयभीत अंग्रेजी प्रशासन ने तय तारीख से एक दिन पहले ही तीनों क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था। तीनों का भारत मां के लिए प्रेम अटूट था, जो आज भी अमर है।

यह भी पढ़े: 22 March Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन नादिर शाह ने किया था दिल्ली में कत्लेआम, PM मोदी ने लगाया जनता कर्फ्यू

23 मार्च विश्व मौसम विज्ञान दिवस
(Mosam Vigyan Divas 23 March)

तेवीस मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस भी मनाया जाता है। 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की स्थापना हुई थी। WMO एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसके 192 देश सदस्य हैं, जिसमें भारत भी शामिल हैं। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर सदस्य देशों के बीच अलग-अलग बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम आयोजित होते है, इनमें मौसम विज्ञानी विचार और अनुभव साझा करते है।

यह भी पढ़े: 21 March Ka Itihas: आज ही के दिन मिली थी भारत को आपातकाल से मुक्ति, रुस और चीन ने दिखाई दुनिया को ताकत

23 मार्च की अन्य बड़ी घटनाएं
(23 March History in Hindi)

  • 1956 में आज ही के दिन पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना था।
  • 1880 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म हुआ था।
  • 1910 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म हुआ।
  • 1931 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।
  • 1940 में आज ही के दिन मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 1965 में आज ही दिन नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
  • 1986 में आज ही के दिन केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।
  • 1987 में आज ही के दिन बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म हुआ था।
  • 1996 में आज ही के दिन ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
Aakash Agarawal

Recent Posts

Xiaomi 14 ने तोड़े सस्ते Smartphone के रिकॉर्ड Civi Festive Sale में बना रॉकेट

Xiaomi 14 Civi smartphone discounts: Xiaomi 14 की सीरीज लॉन्च हो चुकी हैं। कंपनी ने…

4 घंटे ago

त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर की दुकानों में फफूंद लगे लड्डू, 800 किलो करवाये गए नष्ट

Rajasthan Food Safety Department Riad: त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर की दुकानों में फफूंद लगे लड्डू,…

4 घंटे ago

Video : जयपुर में बनाए जा रहे थे फर्जी आधार कार्ड, MLA बालमुकुंदाचार्य ने मौके पर ही पकड़ा

जयपुर। Fake Aadhar Card : राजस्थान की राजधानी जयपुर में BSNL कार्यालय में कुछ लोग…

5 घंटे ago

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला जयपुर में 26 से शुरू, 30 सितंबर तक होंगे ये आयोजन

जयपुर। HSS Fair Jaipur : हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला राजस्थान की राजधानी जयपुर में…

6 घंटे ago

एकदम शुद्ध है अयोध्या Ram Mandir का प्रसाद, इस जांच में खरा उतरा रघुनाथ प्रसादम

जयपुर। Ram Mandir Prasad : इस समय कई मंदिरों में प्रसाद की शुद्धता को लेकर…

6 घंटे ago

Kangana Ranaut के बयान पर आग बबूला हुई BJP, वीडियो जारी कर दी सफाई

Kangana Ranaut News : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर…

7 घंटे ago