शिक्षा

24 March Ka Itihas Hindi: बड़ी बीमारी का खुलासा, तो भारत में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार

24 March Ka Itihas Hindi : इतिहास में 24 मार्च का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 24 मार्च के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 24 मार्च के इतिहास की कुछ बड़ी घटनाएं –

तीन वीरों को फांसी देना हुआ तय

आज का दिन इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में अंकित है। आज ही के दिन सन 1931 में अंग्रेजों ने भारत के क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी देना निश्चित किया था। लेकिन, जनता के आक्रोश के चलते उन्हें एक दिन पहले यानी 23 मार्च को ही फांसी पर लटका दिया गया। अंग्रेजों के इस कृत्य से पूरे भारत के लोग आक्रोशित हो उठे थे। तीनों वीर सपूतों को तय तारीख से एक रात पहले गुपचुप तरीके से फांसी देना अंग्रेजों को अंत तक भारी पड़ा।

यह भी पढ़े: 24 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

आज ही है ‘विश्व तपेदिक दिवस’
(World TB Day 24 March)

सन 1882 में आज ही के दिन तपेदिक नाम की बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान की गई। डा. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, यह इंसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया है। इस वजह से ही विश्वभर में 24 मार्च को ‘विश्व तपेदिक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं, भारत में 24 मार्च 1946 का दिन वो था, जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

यह भी पढ़े: 24 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

24 मार्च की अन्य बड़ी घटनाएं
(24 March in History)

  • 1307 में देवगिरी दौलताबाद के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा किया था।
  • 1855 में आज ही के दिन कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया था।
  • 1977 में मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने। उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई थी।
  • 2008 में आज ही के दिन भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव संपन्न हुआ था।
  • 1972 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने घोषणा की कि, वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।
Aakash Agarawal

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

9 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

10 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

10 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

12 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

13 घंटे ago