शिक्षा

27 March Ka Itihas Hindi : आज ही शुरू हुआ था विश्व रंगमंच दिवस, रूसी अंतरिक्ष यात्री की हुई थी मौत समेत पढ़ें पूरा इतिहास

जयपुर। 27 March Ka Itihas Hindi : 27 मार्च का इतिहास भारत और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन हुई कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हुई हैं। 27 मार्च को लेकर हुई घटनाओं के बारे में अक्सर UPSC एग्जाम समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यूज पूछा जाता है। ऐसे में आप भी 27 मार्च का इतिहास (27 March Ka Itihas) जानकर अपने आपको इस दिन हुई घटनाओं के बारे में अपडेट रख सकते हैं।

27 मार्च का इतिहास (27 March Ka Itihas Hindi)

2008 में अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।
2006 में यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
2003 में रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
1989 में अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
1977 में यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
1961 में आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1956 में अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
1933 में जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
1901 में अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
1899 में इटालियन आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
1884 में बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
1871 में पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
1855 में आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
1841 में पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।
1794 में अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।

27 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (27 March Ka Itihas Famous Birthdays)

1954 में फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता के प्रो. हेमन्त जोशी का जन्म हुआ था।
1936 में भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म हुआ था।
1923 में प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म हुआ था।
1922 में फ्रांसीसी लेखक स्टेफन वल का जन्म हुआ था।
1845 में जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें: 26 March Ka Itihas Hindi : भारत ने किए पाकिस्तान के 2 टुकड़े, यूरोप में मरे 21 हजार लोग, जानिए और भी

27 मार्च को हुआ इन प्रसिद्ध लोगों का निधन (27 March Ka Itihas Famous Deaths)

2010 में अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो का निधन हुआ था।
2000 में भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन हुआ था।
1968 में भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का निधन हुआ था।
1915 में ही गदर पार्टी के प्रमुख नेता पंडित कांशीराम का निधन हुआ था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

10 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

11 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

12 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

13 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

13 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

13 घंटे ago