जयपुर। 28 July History : 28 जुलाई वो दिन है जिसका इतिहास हर किसी के मन में रोमांचित करने के साथ ही कइयों को पुराने गम से अवगत भी कराता है। क्योंकि आज के दिन देश और दुनिया में ऐसी ही अनोखी घटनाएं हुई जो इतिहास के पन्नों में गहरे अक्षरों में लिखी गई है। 28 जुलाई को ही वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के 10वें ग्रह की खोज की थी तो यूरोप वालों ने पहली बार आलू देखा था। ऐसे में आइए जानते हैं आज हुई प्रमुख घटनाओं के बारे में…
1586 में इंगलैंड से वापस लौट कर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1741 में कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास और अलास्का की खोज की।
1742 में प्रशिया और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौता हुआ।
1821 में स्पेन ने पेरू को स्वतंत्रत किया।
1866 में अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1858 में फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ।
1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें : राजीव गांधी के इस हथियार ने दिलाई थी कारगिल युद्ध में जीत, पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के
1914 में एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकालकर भारत रवाना कर दिया गया।
1925 में हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म हुआ। 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976 में चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आया जिसमें लाखों लोगों की मौत।
1979 में चौधरी चरण सिंह देश के 5वें प्रधानमंत्री बने।
1995 में वियतनाम को आसियान का सदस्य बनाया गया।
2001 में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2005 में सौरमंडल के 10वें ग्रह की खोज हुई।
2005 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…