जयपुर। 3 April Ka Itihas : 3 अप्रैल का इतिहास भारत और दुनिया के मामले में काफी मायने रखता है क्योंकि इस दिन हुई कई घटनाएं स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई हैं। 3 अप्रैल को देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन हुई कई ऐसी महत्त्वपूर्ण घटनाएं हैं जिनके बारे में UPSC से लेकर कई तरह सरकारी नौकरियों के एग्जाम्स में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा आप 3 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकर आप अपने आपको इतिहास से अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन देश और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…
2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की यात्रा पर आए थे। इसी दिन भारत और डेनमार्क के बीच 4 सालों के बाद पुन: वार्ता हुई।
2002 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।
2006 को नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 को नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू हुआ।
2008 को प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव बनाया गया। मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड 2008 से नवाजा गया।
1903 को समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1914 को भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का जन्म हुआ जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1918 को प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार ओलेस गोनचार का जन्म हुआ।
1929 को साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
1931 को साहित्यकार मन्नू भंडारी का जन्म हुआ।
1949 को भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ सोम प्रकाश का जन्म हुआ।
1952 को बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक रविन्द्र नारायण रवि का जन्म हुआ।
1954 को राजनेता और फिजीशियन डॉ. के. कृष्णास्वामी का जन्म हुआ।
1955 को प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक तथा पार्श्वगायक हरिहरन का जन्म हुआ।
1958 को अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।
1325 को चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन हुआ।
1680 को मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का निधन हुआ।
1989 को भारतीय राज्य असम और नागालैंड के राज्यपाल विष्णु सहाय का निधन हुआ
2010 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ।
2017 को हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का निधन हुआ।
2021 को प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार राधेश्याम खेमका का निधन हुआ।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…