शिक्षा

4 March Ka Itihas Hindi: पुतिन बने ताकतवर, तो भारत ने छोड़ी ब्रह्मोस मिसाइल!

4 March Ka Itihas Hindi: इतिहास में 4 मार्च का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 4 मार्च के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 4 मार्च के इतिहास की 10 बड़ी घटनाएं –

व्लादिमिर पुतिन बने राष्ट्रपति
(Vladimir Putin Russia President)

साल 2012 में आज ही के दिन व्लादिमिर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की थी।

साल 2009 में आज ही के दिन राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण हुआ।

साल 2008 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के विरुद्ध नई पाबंदियां लागू की थीं।

साल 2008 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।

कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन
(First publication of Calcutta Gazette)

सन 1951 में आज ही के दिन नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था।

सन 1930 में आज ही के दिन ही फ्रांस में आई भयंकर बाढ़ से तकरीबन 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

सन 1788 में पश्चिम बंगाल में आज ही के दिन अंग्रेजी समाचार पत्र कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ था।

यह भी पढ़े: Chanakya Niti Hindi 3 March 2024: आज की चाणक्य नीति, जीवन का हो जाएगा उद्धार

4 मार्च को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
(Famous People Born 4th March)

सन 1980 में आज ही के दिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ था।

सन 1922 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फिल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म हुआ था।

सन 1921 में आज ही के दिन हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ था।

सन 1886 में 4 मार्च के दिन ही मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का जन्म हुआ था।

सन 1881 में आज ही के दिन प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़े: 3 March Ka Itihas: गर्लफ्रेंड से बतियाने के लिए आज ही के दिन आया था टेलीफोन!

4 मार्च को हुए निधन
(Died People 4th March)

सन 1899 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह का निधन हुआ।

सन 1928 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का निधन हुआ था।

सन 1939 में आज ही के दिन ही भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का निधन हुआ था।

साल 2007 में आज ही के दिन भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का निधन हुआ था।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Big News of 15 October 2024 : देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 15 October 2024 : देश- दुनिया की ताजा खबरों के…

1 घंटा ago

हनुमान बेनीवाल के गढ़ बीजेपी करेंगे बड़ा खेला, ज्योति मिर्धा को दे सकती है टिकट!

Khinvsar by-election : खींवसर। हनुमान बेनीवाल के गढ़ कहे जाने वाले खींवसर सहित 6 विधानसभा…

14 घंटे ago

झुंझुनूं सीट पर कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें! बीजेपी सतीश पूनिया पर लगा सकती है बड़ा दांव

Jhunjhunu by-election :  झुंझुनूं। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनान को लेकर…

15 घंटे ago

रेजिडेंट्स और सरकार में ठनी, अब नहीं मानें तो होगी मेडिकल सेवाएं ठप

Doctors Strike In Rajasthan: राजस्थान में इस समय डेंगू, मलेरिया जोर पकड़ रहे हैं। एक…

15 घंटे ago

Rajkumar Roat को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान, इस उम्मीदवार को टिकट देगी पार्टी

Rajkumar Roat  News : चौरासी सीट को भले ही राजकुमार रोत का गढ़ माना जा…

15 घंटे ago

Rajasthan politics : उपचुनाव के बाद गोविंद सिंह डोटासरा की जाएगी कुर्सी! कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव

Rajasthan politics : जयुपर। राजस्थान में इस साल के अंत में 7 सीटों पर उपचुनाव…

16 घंटे ago