शिक्षा

8 March Ka Itihas Hindi: दुनिया बना रही महिला दिवस, नगालैंड को मिला 20वां मुख्‍यमंत्री

8 March Ka Itihas Hindi: इतिहास में 8 मार्च का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 8 मार्च के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 8 मार्च के इतिहास की 10 बड़ी घटनाएं –

आज हैं इंटरनेशनल महिला दिवस
(International Women’s Day)

आज का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया था। 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य देशों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र अवकाश घोषित करने के लिए आमंत्रित किया था। इस दिन महिलाओं को समान हक़ और सम्मान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े: 7 March Ka Itihas Hindi: पत्रकार अर्णव गोस्वामी का हुआ जन्म, सिलाई मशीन को मिला पेटेंट

इतिहास में 8 मार्च की बड़ी घटनाएं
(8 March History in Hindi)

  • सन 1618 में आज ही के दिन जोहान्स केपलर ने ग्रहों की गति के तीसरे नियम की खोज की।
  • सन 1702 में आज ही दिन ऐनी स्टुअर्ट इंग्लैंड की महारानी के पद पर विराजमान हुई।
  • सन 1817 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) की स्थापना हुई थी।
  • सन 1844 में आज ही के दिन ऑस्कर प्रथम नॉर्वे और स्वीडन का राजा बना।
  • सन 1906 में आज ही के दिन अमेरिकी सेना ने फिलीपींस में छिपे 600 लोगों की हत्या की।
  • सन 1911 में आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया।
  • सन 1917 में आज ही दिन रूस में फ़रवरी क्रांति की शुरुआत हुई।
  • सन 1921 में आज ही के दिन स्पेन के प्रधानमंत्री एडुआर्डो दातो की मैड्रिड में संसद के बाहर हत्या।

यह भी पढ़े: 6 March Ka Itihas Hindi: आज ही दिया था पूर्व PM ने इस्तीफा, कोरोना के कहर ने रुलाया

भारत के इतिहास में 8 मार्च
(8 March History in India)

साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्‍थान के झुंझुनू जिले में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम को देश के सभी 640 जिलों में लागू किया। आज ही के दिन नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफ्यू रियो ने चौथी बार नगालैंड के 20वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। आज ही के दिन नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने महिला उद्यमियता मंच-डब्‍ल्‍यू ई पी का शुभारंभ किया।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

11 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

15 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

15 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

16 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

16 घंटे ago