Aaj ka Itihas 11 May 2024 : इतिहास में 11 मई का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 11 मई के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 11 मई के इतिहास की कुछ बड़ी घटनाएं –
भारत के इतिहास में 11 मई का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सन 1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। इसके अलावा 11 मई 1962 को सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया और उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जगह ली।
– 1951 में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
– 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया।
– 1995 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के बाद परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बनाया गया।
– 1998 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए। इसके बाद परमाणु प्रौद्योगिकी रखने वाला भारत दुनिया का छठा देश बना।
– 2000 को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवां बच्चा बना।
– 1955 को इज़राइल ने गाज़ा पर हमला किया था।
– 1960 को पहली गर्भनिरोधक गोली बाज़ार में उपलब्ध कराई गई।
– 1965 में बंगलादेश में चक्रवाती तूफ़ान से 17 हज़ार लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़े: अंतरिक्ष में मिला घोड़े का सिर, NASA ने पृथ्वी से 1300 प्रकाश वर्ष दूर ऐसे खोजा
– 1957 में भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव ‘शक्ति सिन्हा’ का जन्म हुआ।
– 1933 में भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सागर सरहदी का जन्म हुआ।
– 1918 में भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ।
– 1912 में मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ।
– 1904 में भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. वी. के. सुंदरम का जन्म हुआ।
– 1903 में भारतीय थल सेना के तृतीय थल सेनाध्यक्ष एस. एम. श्रीनागेश का जन्म हुआ।
हर दिन के इतिहास से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।
– 2002 में भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…