शिक्षा

आज के दिन शुरु हुई एप्पल आईफोन 6 की बिक्री, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 19 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के इतिहास को हर दिन खंगाला जाए तो कई चीजें जानने और समझने को मिलेंगी। आज सितंबर माह की 19 तारीख है, और यह दिन भी इतिहास के पन्नों में एक विशेष महत्त्व रखता है। तो चलिए पढ़ते है 19 सितंबर का इतिहास-

महत्वपूर्ण दिवस-

आर्म्ड फोर्सेज डे (Armed Forces Day)

19 सितंबर को आर्म्ड फोर्सेज डे मनाया जाता है। ये दिवस चिली देश में मनाया जाने वाला प्रमुख दिन है। इस दिन को उन सैनिकों की याद में मनाया जाता है जो चिली देश के लिए योगदान देने के लिए समर्पित थे। चिली की सेना ने अपने देश की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए उन वीर शहीदों की याद में ये दिवस हर साल मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री डाकू की तरह बात करें दिवस

इतिहास में अगर 19 सितंबर की बात की जाए तो आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री डाकू की तरह बात करें दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे मकसद राने ज़माने के समुद्री लुटेरों की तरह बात करने और कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित करता है।

19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of 19 September)

2006 -थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया।
1955 – राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
1891 – शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मंचन।
1893 – स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
2002 – इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

यह भी पढ़ें : Top 10 Big News of  18  September: 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति (People born on 19 September)

1965 – सुनीता विलियम्स – अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।
1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के कवि
1886 – सैयद फ़ज़ल अली – भारतीय न्यायाधीश
1958 – लकी अली- भारतीय सगींतकार
1979 – सत्यदेव प्रसाद – भारतीय तीरंदाज़
1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

1 घंटा ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

1 घंटा ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

1 घंटा ago

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

3 घंटे ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago