शिक्षा

अमेरिका में तूफान से 6000 लोगों की मौत, अटल बिहारी वाजपेयी ने UNO में हिंदी में दिया भाषण

Aaj Ka Itihas 8 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के इतिहास को हर दिन खंगाला जाए तो कई चीजें जानने और समझने को मिलेंगी। आज सितंबर माह की 8 तारीख है, और यह दिन भी इतिहास के पन्नों में एक विशेष महत्त्व रखता है। आज ही के दिन अमेरिका के टैक्सास में तूफान से 6 हजार लोगों की मौत हुई थी तो आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिजारी वाजपेयी ने यूएनओ में हिंदी में भाषण दिया था।
तो चलिए पढ़ते है 8 सितंबर का इतिहास-

महत्त्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

इतिहास में अगर 8 सितंबर की बात की जाए तो आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य ये है कि लोगों को साक्षरता और शिक्षा के महत्व के बारे जागरुक किया जाए साथ ही उनके शिक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाती है। ये सयुंक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य का एक प्रमुख घटक है।

विश्व फिजिकल थेरेपी दिवस

8 सितंबर के दिन एक और महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है विश्व फिजिकल थेरेपी दिवस। लोगों को भौतिक चिकित्सा के बारे में जागरुक करना इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है। साथ ही इस पेशे के प्रति लोगों की सकारात्मकता बनाए रखना भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of 8 September)

2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन भारत यात्रा पर पहुंचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके हुए।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ सर्बिया का राजा बना।
1553 – इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण करवाया गया।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का नया राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1900 – टेक्सास के ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1988 – व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने यान से से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य को स्वतंत्र किया गया।
1271 – जॉन 21वें का पोप के रूप में चयन हुआ।
1952 – जेनेवा में कॉपीराइट के लिये 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन में हिंदी में भाषण दिया।
1320 – गाजी मलिक ने दिल्ली फतह कर सुल्तान बना।
1998 – 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2002 – नेपाल में माओवादियों की हत्या की गई।

यह भी पढ़ें : Top 10 Big News of 7 September: 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति (People born on 8 September)

1908 – रूप सिंह – भारतीय हॉकी खिलाड़ी।
1899 – रमन विश्वनाथन – भारतीय चिकित्सा विज्ञानी।
1926 – भूपेन हज़ारिका – सगींतकार।
1948 – सतीश कौल – अभिनेता।
1933 – आशा भोंसले – पार्श्व गायिका
2002 – लॉरी विलियम्स – वेस्टइंडीज के क्रिकेटर।
1952 – गिरिराज सिंह – भारतीय राजनीतज्ञ।
1910 – राधाकृष्ण – कहानीकार।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago