शिक्षा

Chanakya Niti 2 March 2024: मुर्गे से सीखें सफलता के 4 मंत्र, पढ़े आज की चाणक्य नीति

Aaj Ki Chanakya Niti 2 March 2024: आचार्य चाणक्य राजनीतिक ग्रंथ अर्थशास्त्र और सूक्तियों के संग्रह ‘चाणक्य नीति’ के लेखक थे। इसे उन्होंने प्रभावशाली शासन करने के तरीके पर युवा चंद्रगुप्त के लिये एक निर्देश पुस्तिका के रूप में लिखा था। चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में मदद करती है। आप भी अपने जीवन को चाणक्य नीति के माध्यम से सफल बना सकते हैं। पढ़ते हैं आज की चाणक्य नीति- आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीति शास्त्र (Chanakya Niti Shastra in Hindi) में ऐसी कई बातें बताई हैं, जो व्यक्ति का सही मार्गदर्शन करती हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को संकट के समय पांच बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। ये चार बातें इस प्रकार हैं..

प्रत्युत्थानं च युद्धं च संविभागं च बन्धुषु ।

स्वयमाक्रम्य भुक्तं च शिक्षेच्चत्वारि कुक्कुटात् ॥

ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले मुर्गे से सीखें-

चाणक्य कहते हैं कि मुर्गा रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाता है। यदि आप भी सुबह जल्दी ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत बना लें, तो आपके पास दिनभर अपने कार्यों के लिए भरपूर समय होगा। इस अतिरिक्त समय में आप अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ और अधिक परिश्रम करेंगे।

यह भी पढ़े: Aaj Ki Guru Vani in Hindi 27 February 2024: पढ़े आज की गुरु वाणी हिंदी में, जीवन होगा सफल

युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहता हैं मुर्गा-

मुर्गे की दूसरी आदत हैं, युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना। चाणक्य कहते हैं कि, मुर्गे की तरह आपको भी हमेशा अपने कार्य करने हेतु तैयार रहना चाहिए। यदि आप आलस्य करते है, तो जीवन में हर दिन पीछे होते जाएंगे। इसलिए मुर्गे से हमेशा अपने काम के लिए तैयार रहना सीखें।

मुर्गे से सीखें सभी को बराबर बंटवारा देना-

मुर्गे की तीसरी आदत हैं, सभी बंधुओं को समान हिस्सा देना। शास्त्रों में निहित है कि देव और भाई के अंश का गबन कभी नहीं करना चाहिए। मुर्गा भी अपने बांधवों को हमेशा बराबर का हिस्सा देता है। यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो अपने भाई को उनका उचित हिस्सा जरूर दें।

यह भी पढ़े: Guruwar Mantra: 22 February गुरुवार को करें इन मंत्रों का जाप, तुरंत होगा विवाह और बढ़ेगा वैभव

अपने कष्ट से अपना रोजगार प्राप्त करे-

मुर्गे की चौथी आदत है, डटकर खाना। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, व्यक्ति को डटकर खाना चाहिए, इससे व्यक्ति बलिष्ठ होता है। स्वस्थ मन और तन रहने से व्यक्ति अपने कार्य को उत्साह के साथ करता हैं। इन 4 बातों का ध्यान में रखने से व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago