Categories: शिक्षा

नकारात्मक सोच को टालें नहीं? आपदा को ऐसे अवसर में बदले।

क्या आपको भी नकारात्मक विचार सताते हैं? दिन भर आप नेगेटिव विचारों से ही घिरे रहते हैं? अक्सर वे लोग दुखी रहते हैं। जो हमेशा नेगेटिव थिंकिंग रखते हैं। इनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
 

ऐसे में क्या हो समाधान?

दर्द का हद से गुजर जाना दवा बन जाता है। उसी प्रकार आप भी अपने नकारात्मक विचारों को दवा के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। हां, हम बात कर रहे हैं। नकारात्मकता को सकारात्मकता में किस प्रकार बदला जा सकता है? इसके लिए जरूरी है कि आप अपने नकारात्मक विचारों को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। कुछ ऐसे नकारात्मक विचार जो आपके भावी भविष्य की उड़ान तय कर सकते हैं।
 

केस स्टडी

एक महिला को हमेशा अपने पति से ताने सुनने पड़ते थे। उसे बार-बार बहुत से मौकों पर नीचा दिखाया जाता था। हर बार यही कहा जाता। तुम्हें पता है पैसा कैसे कमाते हैं? जब तुम पैसा कमाओगी। तब तुम्हें पता चलेगा पैसे की क्या वैल्यू है? जीवन का लंबा पड़ाव बीतने के बाद जब उसे यह एहसास हुआ, कि हां वह भी कमा सकती है। तब उसने अपना व्यवसाय शुरू किया और वह आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ गई।

ऐसे ही अगर बच्चे इन तानों को सकारात्मक रूप में लें, तो उनकी नकारात्मक भावना भी उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सच तो यह है कि पूरा खेल अपनी भावनाओं का है,। हम अपने इमोशन के साथ कैसा व्यवहार करते हैं? बहुत सी रिसर्च से यह साबित हो चुका है कि फिलिंग्स, भावनाएं और मानव व्यवहार का बहुत घनिष्ठ संबंध होता है।

कुछ लोगों का मानना है कि भावनाएं होना ही गलत है। लेकिन ऐसा नहीं है। सभी भावनाएं नकारात्मक नहीं होती। भावनाओं को टालने या दबाने से फिर सिर उठा लेती हैं। इसलिए उनका सकारात्मक समाधान जितना जल्दी हो कर देना चाहिए।

कुछ लोग स्वभाव में ही उदास, गुस्सैल और डरे हुए लगते हैं।दूसरे लोगों की तुलना में इनमें अवसाद और घबराहट अधिक होती है। इनके पीछे बहुत से घटक हो सकते हैं परिवार, परिवेश, परिस्थितियां लेकिन अगर यह जन्म से है। तब तो कोई परेशानी नहीं। लेकिन अगर इसे समाज ने आपको उपहार में दिया है, तो इसका समाधान भी आपको ही खोजना चाहिए। अवसाद और आपदा को अवसर में बदले। फिर देखिए नकारात्मक अभिव्यक्ति भी आपको शिखर पर पहुंचा देगी। बस जरूरत है उसका सामना करने की।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

9 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

10 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

12 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

12 घंटे ago