Pregnancy Leads To Long Lasting Changes: चेहरे पर काली झाइयां बनना,आंखों के नीचे काले घेरे बनना, स्कीन की चमक चले जाना, शरीर पर काले धब्बे बनना, स्किन ढीली पड़ जाना आदि कई बार गंभीर रोगों को आमंत्रण देता है तो कई बार हमें मालूम भी नहीं होता कि हम किस समस्या से घिर चुके हैं। वहीं आपको जानकर हैरानी होने वाली है कि बार बार गर्भधारण से भी ये सारी समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही कई बार गर्भधारण करने से बुढ़ापे के लक्षण भी जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
एक महिला के लिए पूरे जीवन में मां बनने का अनुभव काफी सुखद होता है। तो वहीं उसी महिला के लिए इन 9 महीने की प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याएं भी आती है। कई तरह के फिजिकल चेंजेज भी होते हैं। हाई, लो बीपी मूड स्वींग आदि कई समस्याएं से गुजरती हुई महिला एक बच्चे को जन्म देती है। ‘द प्रोसिडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में बताया गया है कि जो लड़कियां छोटी उम्र में मां बन जाती हैं उनको जल्दी ही एजिंग समस्या होने लगती है। कम उम्र में ही ऐसी महिलाएं ज्यादा उम्र की दिखने लग जाती हैं। वहीं बात की जाए उन लड़कियों (Pregnancy Leads To Long Lasting Changes) की जो पूरे जीवन में एक बार भी गर्भधारण नहीं करती हैं वे 40 की उम्र तक भी काफी यंग दिखाई देती हैं। इसके शारीरिक और बॉयलॉजीकल दोनों कारण हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस कोरियन के-पॉप स्टार को नहीं मिली मस्जिद बनवाने की मंजूरी,जानें बड़ी वजह
वहीं बात की जाए बच्चे के जन्म लेने के बाद की स्थिती की तो, जब मां नवजात को फीडिंग कराती है तो इससे महिलाओं में कैल्शियम की भी कमी होती है। क्योंकिं इस दौरान कैल्शियम का बड़ा हिस्सा बच्चे को मिलता है। साथ ही महिलाओं में बोन डेंसिटी 7% तक घट जाता है। लेकिन इसके लिए महिलाएं (Pregnancy Leads To Long Lasting Changes) कई तरह का कैल्शियम लेती हैं फिर भी अलग से कैल्शियम लेने पर भी मां में बोन लॉस नहीं रुक पाता है। और अगर ये प्रोसेस बार बार दोहराई जाए तो फिर एक महिला के शरीर में कितनी वीकनेस आ सकती है इसका अंदाजा तो हर कोई लगा सकता है। बार-बार गर्भधारण करने से महिलाओं में शारीरिक कमजोरी आ जाती है जिससे वे एंजिग का शिकार होने लगती है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां है वैदिक यंत्रालय, पढ़ें जीके के टॉप मोस्ट आज के प्रश्न
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…
Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…
Kirori Lal Meena on CM Bhajan Lal Sharma : गहलोत सरकार के राज में बनाए…
Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…
Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…