शिक्षा

राजस्थान के सरकारी कैलेंडर में शामिल हुए नए त्योंहार, अब 22 जनवरी को मनाया जाएगा सरकारी उत्सव

जयपुर। Rajasthan Govt Calendar 2024 : राजस्थान के सरकारी कैलेंडर में कई नए त्योंहार शामिल किए गए हैं। इनमें 22 जनवरी भी शामिल है जिस दिन अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। 22 जनवरी को अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। हर साल यह कैलेंडर स्कूल शिक्षा परिषद की तरफ से जारी किया जाता है जिसका अनावरण शिक्षामंत्री मदन दिलावर द्वारा किया गया। इसी कैलेंडर में भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा दिवस को भी जोड़ा गया है।

17 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा बंधन पर्व

शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किए गए इस नए कैलेंडर के अनुसार इस बार स्कूलों में रक्षाबंधन का त्योंहार मनाया जाएगा। इसके तहत सभी विद्यार्थी एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर यह त्योंहार मनाएंगे। हालांकि, रक्षाबंधन के दिन सरकारी अवकाश होता है, ऐसे में इससें एक दिन पहले जो भी कार्य दिवस होगा उसी दिन स्कूलों में यह त्योंहार मनाया जाएगा। इस बार सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रही है, वहीं 18 अगस्त को रविवार है। इस वजह से स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूलों में रक्षाबंधन का त्योंहार मनाया जाएगा।

बच्चों में होगा सीखने की क्षमताओं का विकास

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस नए कैलेंडर को इस तरह से तैयार किया गया है कि बच्चों में सीखने की क्षमताओं में विकास होगा। इस कैलेंडर में सभी तरह के पर्व और दिवसों को दर्शाया गया है। वहीं, स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों के साथ उनके माता पिता को भी शामिल किया जाएगा। ऐसा करने से बच्चे हमारे पर्व और विशेष दिवसों के बारे में जान सकेंगे।

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दिन भगवान श्रीराम लला की प्रतिमा को विधिवत रूप से मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम गणमान्य नागरिकों और साधु संत शामिल हुए थे। अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस दिन को सरकारी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago