Categories: शिक्षा

कब तक होगा एडमिशन के बदले (अस्मत) इज्जत का सौदा? हरियाणा हुआ फिर शर्मसार

हर मां का सपना होता है। जो उसने हासिल नहीं किया वह अपने बच्चों को हासिल करवाएं। इसी जद्दोजहद में हरियाणा की एक महिला ने (राइट टू एजुकेशन) आरटीई एक्ट के तहत एक निजी स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहा। जहां उसका सामना हुआ खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ कार्यालय के क्लर्क नवीन से। नवीन नया खिलाड़ी नहीं है। उसकी सौदेबाजी इससे पहले भी जगजाहिर हो चुकी है। अब यह दूसरा मामला आया है ।जब एक महिला ने अपनी आपबीती सुनाई है।
 

हरियाणा हुआ शर्मसार

पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया। लेकिन ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया?
हरियाणा के सोनीपत में राइट टू एजुकेशन के तहत निजी स्कूल में एक महिला अपने बच्चे का दाखिला कराने पहुंचती है। तभी उसे शनिवार छुट्टी के दिन भी कार्यालय में आने को कहा जाता है। एक महिला में सिक्सेंस होते हैं। इसी से वह समझ जाती है। सामने वाले की मंशा क्या है? उसने ना आने का बहाना बनाया। टालती रही, लेकिन अब वह खुलकर कैमरे के आगे आई है। और उसने आरोप लगाया है कि उपयुक्त अधिकारी शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। हालांकि महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

शिक्षा मंत्री डीईओ से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। शिक्षा और सरकारी योजनाओं में ऐसा खेल किसी को नहीं करने दिया जाएगा ।साथ ही ऐसी गड़बड़ी और लेनदेन की जांच भी होगी। ऐसा आश्वासन भी दिया गया है।
 

पिछला मामला क्या था

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनीपत में मीडिया के सामने आई एक दूसरी महिला ने कहा कि उसने पिछले वर्ष जब अपने बच्चे का आरटीई में फॉर्म भरवाया था। उस समय महिला से  पैसे भी मांगे गए और संबंध बनाने को भी कहा गया ।
वही इस महिला ने कहां की मुझे बी ई ओ ऑफिस में शनिवार को बुलाया गया और बोला गया कुछ ठंडा वगैरह पी लेंगे। मैं समझ गई और मैंने उसको आने के लिए बिल्कुल मना कर दिया।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago