शिक्षा

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर दुनिया में क्या-क्या हुआ, जानिए 19 August Ka Itihas

19 August Ka Itihas : 19 अगस्त को दुनियाभर में World Photography Day मनाया जा रहा है। इसके अलावा 19 अगस्त दिन वो दिन है जब कई सारी ऐतिहासिक घटनाएं हुई है। ये महत्वपूर्ण घटनाएं आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई हैं जिनके बारे में UPSC मेंस एग्जाम के साथ ही कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछा जाता है। यही वो दिन था जब वर्ष 2004 में दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे थे। ऐसे में आइए जानते हैं देश और दुनिया में 19 अगस्त को क्या—क्या हुआ था।

19 अगस्त को हुई ऐतिहासिक घटनाएं (19 August History)

— 1999 में भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाखुश जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
— 2000 में हिना जलाली को वर्ल्ड की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।
— 2010 में अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम समाप्त हुआ था।
— 2007 में अंतरिक्ष स्टेशन पर गए मिशन एंडेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया था।
— 2005 में श्रीलंका सरकार और लिट्टे (LTTE) में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति हुई थी।
— 2004 में दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
— 2004 में वान डेन हुगेनबैंड ओलंपिक सबसे तेज तैराक बने थे।
— 1999 में भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाखुश जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
— 1977 में सोवियत संघ ने सेरी सागान में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
— 1973 में फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
— 1964 में संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण किया गया था।
— 1960 में स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से 2 कुत्ते और 3 चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए थे।
— 1949 में भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना था।
— 1919 में अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी फ्रीडम की घोषणा की थी।
— 1812 में अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया था।
— 1796 में स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ साइन किए थे।

यह भी पढ़ें : देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ पढ़ें आज का इतिहास (Itihas)

19 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (19 August Famous Birthdays)

— 1950 में इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था।
— 1946 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म हुआ था।
— 1928 में हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
— 1918 में भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
— 1911 में भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
— 1907 में निबंधकार, उपन्यासकार, आलोचक और शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ था।
— 1891 में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का जन्म हुआ था।
— 1887 में भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का जन्म हुआ था।

19 अगस्त को हुए निधन (19 August Deaths)

— 2013 में अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन हुआ था।
— 1993 में हिंदी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ था।
— 1662 में फ्रांस के गणितज्ञ और कैल्कयुलेटर के आविष्कारक ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ था।

 19 अगस्त को प्रमुख उत्सव (19 August Festivals)

विश्व फोटोग्राफी दिवस।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago