नई दिल्ली। 72 हूरें फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। 72 हूरें फिल्म में आतंकवाद की कहानी को दर्शाया गया है। इतना विरोध होने के बाद भी आखिरकार फिल्म को टिकट विंडो पर एंट्री मिल ही गई। 72 हूरें फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पा रहा है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में जिहाद के नाम पर कत्ल की कहानी को दिखाया गया है। स्पेल में बताया गया है किस तरीके से आतंकवाद की दुनिया में ब्रेनवाश कर के धकेला जाता है।
संजय पूरन चौहान की 72 हूरें रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म पहले दिन 35 लाख के पार भी नहीं जा सकी। ऐसे में फिल्म की कमाई को देखते हुए कयास लगाया जा रहा हैं फिल्म ठंडी साबित हो सकती हैं। फिल्म की कमाई को देख कर लग रहा हैं फिल्म दो दिनों में एक करोड़ भी नहीं कमा पा सकी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म कमाई नहीं कर पा रही लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस दिया हैं।
72 हूरें फिल्म की कहानी में ब्रेनवॉश कर आतंकवाद की दुनिया में धकेलने की कहानी को दर्शाया गया हैं। इस फिल्म में आतंकवाद और आतंकवादी बनने के रास्ते को अलग कोण से दिखाया गया हैं। इस फिल्म में दो आतंकवादियों की कहानी को दिखाया गया हैं। दोनों आतंकवादियों ने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में बम धमाके को अंजाम दिया। पूरी फिल्म को ब्लैक एंड वाइट में बनाया गया हैं।