Actress Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर एक्ट्रेस और स्टंटवुमन कैरी बर्नांस के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। कैरी बर्नांस एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में उन्हें कई सार फ्रैक्चर आए हैं और उनके दांत और हड्डियां टूट गई हैं। उनके परिवार द्वारा इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट दिया जा रहा है। कैरी बर्नांस के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पर दी है। कैरी की मां ने उसकी तस्वीरें भी साझा की है।
तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि 'कैरी बर्नांस' के साथ भीषण हादसा हुआ है। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि नए साल की पहली तारीख पर ही कैरी बर्नांस का एक्सीडेंट हुआ है। यह हिंड-एं-रन मामला बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े: Cyber kidnapping: क्या होती है साइबर किडनैपिंग? जानकर उड़ जायेंगे होश
एक्ट्रेस की मां पेट्रीसिया ली ने अस्पताल से उनकी तस्वीरें भी शेयर की है। कैरी बर्नांस (Carrie Bernans) का चेहरा बुरी तरह से घायल है। दांतों से खून बह रहा है। तस्वीर में एक्ट्रेस बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके पूरे हाथ पर चोट के निशान साफ-साफ देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े: स्वाति मिश्रा का फेसबुक अकाउंट नहीं है सेफ, पाकिस्तानी पुलिस ने किया ऐसा खेल
एक्ट्रेस की मां पेट्रीसिया ने लिखा, "वह अभी भी बहुत दर्द में है और इस समय कॉल का जवाब नहीं दे सकती। लेकिन वह मिल रहे मैसेज की सराहना करती हैं। यह एक दर्दनाक घटना थी। कृपया कैरी को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह बहुत तकलीफ में है।"
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…