जयपुर। फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपनी रिलीज से पहले से ही काफी विवादों में है। इस फिल्म को कुछ दर्शक वर्ग प्रोपेगैंडा मूवी बता रहे हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं ने इस्लाम कबूल किया और फिर इराक और सीरिया जाकर आतंकी संगठन ISIS जॉइन कर लिया। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल की 32 हजार हिंदू और ईसाई महिलाओं ने इस्लाम धर्म कबूल किया और फिर इसके बाद इन्हें सीरिया ले जाकर ISIS में भर्ती करवाया गया।
मुद्दा है विवाद का विषय
आपको बता दें कि इसी मुद्दे ने विवाद का रूप ले लिया है और इसे प्रोपेगैंडा बताया जा रहा है। एक बार फिर से 'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ऐसा कहने वालों को जवाब दिया है।अदा शर्मा ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है और फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'और कुछ लोग अभी भी फिल्म द केरल स्टोरी को एक प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं। वे कई भारतीय फिल्मों के टेस्टिमोनियल्स देखकर ये कह रहे हैं कि ऐसी घटनाएं हुई ही नहीं हैं।'
गूगल पर टाइप करें ISIS और Brides शब्द
अदा ने फिल्म का विरोध करने वालों से एक खास अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि बस आप गूगल पर ये दो शब्द ISIS और Brides टाइप करें, शायद गोरी लड़कियों का अकाउंट है, जो आपको बता सकता है कि हमारी भारतीय फिल्म की कहानी सच्ची है।' बता दें कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…