देश के सबसे बड़े रेप कांड पर बनी को अजमेर 92 ने रिलीज के पहले दिन ही कामयाबी की राह पकड़ ली है। पहले दिन ही फिल्म ने box office पर धुंआधार शुरुआत की। फिल्म अजमेर 92 आज शुक्रवार को रिलीज हो गई। महज एक करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चाएं जोर पर थी और कई संगठनों की तरफ से इसका कड़ा विरोध भी किया जा रहा था। रेप स्कैंडल पर बनी इस फिल्म में 250 से ज्यादा लड़कियों का रेप होने और उनकी फोटो और वीडियों को दिखाकर उनका ब्लैकमेल होने की कहानी है। जिसके बाद मामले से जुड़ी कई लड़कियों ने आत्महत्या भी की।
राजस्थान के अजमेर में हुआ था मामला
अजमेर में 250 लड़कियों को एक के बाद एक कर इस केस से जोड़ा गया। जिसमें 16 से 18 साल की लड़कियां शामिल थी। ये लड़कियां एक धर्म विशेष से भी सम्बन्ध रखती थी। जिनके साथ महीनों तक रेप और ब्लैकमेलिंग की गई। फिल्म में यह सब काम करने वाले भी बहुत नामी लोग बताए गए हैं। जो दूसरे धर्म की लड़कियों को चुनकर इस कांड में जोड़ रहे थे। 1992 में इस सारे मामले के बारे में पहली बार खुलासा हुआ। जिससे सारे देश में सनसनी फैल गई।
धीरे धीरे खुली परतें
रेप स्कैंडल का पता सबसे पहले अजमेर के एक लोकल अखबार ने किया। जिससे इस अपराध का पता लोगों को चला। अजमेर 92 की खबर का खुलासा करने वाले पत्रकारों को लम्बी धमकियों और घटनाओं से भी गुजरना पड़ा। जैसे जैसे खबरें छपती गई मामले का खुलासा होता गया। जिसे बाद में दबाने के भरसक प्रयास हुए। वहीं हिन्दू मुस्लिम दंगों का रूप देने की भी कोशिशें हुई।
केस के कोर्ट में जाने के बाद सुनवाईयों का दौर भी चला। जिसके बाद जिन लोगों को दोषी माना गया था। उनपर केस चले फिर भी बाद में उन लोगों को पूरी सजा नहीं मिली। वहीं केस से जुड़ी कई लड़कियों और उनके परिवार वालों ने आत्महत्या भी की। केस के लम्बे समय तक दबे रहने के बाद अब इसपर यह फिल्म बनाकर मामले को दुनिया के सामने खोला गया है।