Categories: मनोरंजन

भारत के नागरिक बने अक्षय कुमार, जानिए कैसे मिलती है भारतीय नागरिकता

  • भारत के नागरिक बने अक्षय कुमार
  • 2019 में की थी भारतीय नागरिक बनने की घोषणा
  • धूम मचा रही ओएमजी2
  • ऐसे मिलती है भारतीय नागरिकता
  • भारतीय नागरिकता पाने के नियम

 

 

जयपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके यह बात बताई है। अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिस वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता था।

 

यह भी पढ़ें : ताबड़तोड़ कमाई कर रही‘Barbie’ मूवी पर लगे गंभीर आरोप, इन देशों ने लगाया बैन

 

2019 में की थी भारतीय नागरिक बनने की घोषणा (Akshay Kumar Announcement for Indian Citizenship)
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने फैंस को बताया है कि वो अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई। जय हिंद।' अक्षय कुमार ने 2019 में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : Gadar 2 Leak : लीक हो गई सनी देओल की Gadar 2 फिल्म, घर बैठे ऐसे देख रहे लोग

 

धूम मचा रही ओएमजी2 (OMG 2 Movie)
इस समय अक्षय कुमार की नई मूवी ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओएमजी 2 में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म एक सेंसिटिव मुद्दे पर बनी है जिसे बखूबी दिखाया गया है। ओएमजी 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से हुई है।

 

यह भी पढ़ें : गदर 2 रिलीज होते ही सामने आई तारा सिंह के बेटे की ये सच्चाई! लोगों को नहीं हो रहा यकीन

 

ऐसे मिलती है भारतीय नागरिकता (How to get Indian Citizenship)
किसी भी व्यक्ति को भारतीय प्राप्त करने के लिए भारत के नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत पात्र होना चाहिए। यदि कोई भी भारत में 12 साल से अधिक समय से रह रहा है, तो वह भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता हैं। वहीं, अगर किसी के दादा-दादी या परिवार का कोई भी सदस्य भारत में रहता है और वह विदेश जाकर बस गया है, तो भी वह वंश के आधार पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें : गदर की लग गई झड़ी, जल्द आएगी गदर 3 

 

भारतीय नागरिकता पाने के नियम (Indian Citizenship rules)
यदि भारत का कोई पुरूष या महिला किसी अन्य देश के पुरूष या महिला से शादी करते हैं, तो दोनों भारत की नागरिकता पाने के पात्र होते हैं। इसके अलावा यदि किसी का जन्म भारत के बाहर हुआ है और उसके माता पिता भारतीय हैं, तो भी वह इंडियन सिटीजनशिप के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा इंडियन सिटीजन एक्ट 1955 में भारतीय नागरिकता पाने की और भी योग्यता बताई गई हैं। आजादी के बाद जिस समय भारत ने अपना संविधान देश में लागू किया। उस समय देश में जितने भी लोग थे। सब को भारत की नागरिकता दी गई थी, भले ही किसी भी पास कोई डाक्यूमेट्स रहे हो यहा नहीं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

11 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

2 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

5 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

5 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

7 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago