फिल्मों और टीवी की दुनियां के कद्दावर अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 की उम्र में शादी कर सभी को चैंका दिया। अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले आशीष अभी अपनी शादी के कारण चर्चा में आ रहे हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। ये शादी उन्होंने कोलकाता में बिजनेस करने वाली रूपाली बरुआ से की है। उनकी पहली पत्नी का नाम राजोशी बरुआ है। आइए जानते हैं कौन हैं इनकी पत्नियां और क्या खासियत आशीष विद्यार्थी की।
कौन हैं आशीष की पहली पत्नी राजोशी बरुआ
राजोशी बरुआ वेस्ट बंगाल, कोलकाता की रहने वाली हैं। इनका जन्म 30 अगस्त को हुआ था। राजोशी एक जानी मानी बंगाली एक्ट्रेस शकुन्तला बरुआ की बेटी हैं। उन्होंने अपना करियर रेडियो जाॅकी के रूप में शुरू किया। यही नहीं वे कई फिल्मों और सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। आशीष विद्यार्थी और राजोशी के एक 23 साल का बेटा है, जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है।
आशीष की दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ का क्या है काम
आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी का नाम रूपाली बरुआ है। गुवाहाटी से सम्बंध रखने वाली रूपाली कोलकाता में रहती हैं। इनके बारे में जाननेे वाली खास बात यह है कि वे भारत की नहीं ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। वे वहां पर एक फैशन स्टोर भी चलाती हैं। आशीष जहां 60 साल के हैं उनकी पत्नी रूपाली की उम्र 50 साल है। उनकी भी पहले शादी हो चुकी है। जिससे उन्हें एक बेटी भी है।
आशीष हैं 11 भाषाएं जानने वाले
आशीष विद्यार्थी जहां फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वहीं वे कई भाषाओं का भी ज्ञान रखते हैं। वे अभी तक 11 भाषाओं में 300 फिल्में बना चुके हैं। यही नहीं वे एवीआईडी के सह संस्थापक और एक जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।