मनोरंजन

यहां पढ़ें बॉलीवुड जगत की चटपटी खबरें!

Bollywood Latest News 7 July: एंटरटेनमेंट जगत हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। आज के दिन कौनसी खबरें बॉलीवुड के साथ फैंस में भी छाई रहीं ये सारी जानकारी इस आर्टिकल में मिलने वाली है। मनोरंजन की टॉप 10 खबरें पढ़ने के लिए मोर्निंग न्यूज इंडिया की वेबसाइट पर विजिट करें। तो चलिए जान लेते हैं उन टॉप न्यूज के बारे में जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी फैमिली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने जब से अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की तब से आए दिन उनको लेकर नई-नई खबरें आती रहती हैं। क्योंकिं सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाई नहीं पहुंचे थे। तब से लेकर अब तक दोनो भाई बहनो के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थी। अपने बच्चों के मनमुटाव को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा रिएक्शन दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है, ‘हमने बहुत बड़े-बड़े क्राइसेस देखे हैं, ये तो कुछ भी नहीं है। कोई परेशानी की बात नहीं है। हम सामान्य परिवार की तरह हैं। आप मुझसे बेहतर जानते है कि हमें क्यों टारगेट किया जा रहा है। हमने तो किसी से कुछ कहा ही नहीं है। पहली बार तो कोई इंटरफेथ मैरिज नहीं कर रहा है। मैं सबको बता देना चाहता हूं कि मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मेरे परिवार को निशाना बनाया जाए।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान मलिक को बनाया निशाना

बिग बॉस ओटीटी 3 में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ पहुंचे थे, जिसको लेकर दर्शकों ने अरमान मलिक पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान मलिक पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह भारत में पॉलीगेमी को बढ़ावा दे रहे हैं। इस बात का करारा जवाब देते हुए पायल ने कहा कि देवोलीना ने भी दूसरे धर्म में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की आज की ताजा खबरें।

फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट

बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। ये फिल्म अब 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले ये फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का बॉक्स ऑफिस पर अब जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ से क्लैश होगा।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago