कांस फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है और चारों ओर भारतीय सुंदरियों का जादू फैला हुआ है। 76 वां कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 16 से 21 मई तक चलने वाला है। फ्रांस में हो रहे इस फेस्टिवल में बाॅलीवुड की हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। इस कार्यक्रम की ओपनिंग में ही भारतीय सुंदरियों ने अपनी खूबसूरती से सभी को अपना दिवाना बना दिया है। पहले दिन यहां मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, सारा अली खान, आदि ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे।
सारा का डेब्यू रहा हिट
सारा अली खान का कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार डेब्यू रहा। यहां पर वे आइवरी कलर के लहंगे में दिखी। इस इंडियन लुक की वहां काफी तारीफ हुई। उनके पूरी तरह से ब्राइड का लुक दिया गया था। सारा का यह लुक अबू और संदीप खोसला ने तैयार किया था। जिसे उन्होंने बखूबी कैरी किया।
मानुषी का व्हाइट गाउन
पूर्व मिस वल्र्ड मानु षी छिल्लर ने यहां व्हाइट गाउन पहनकर शिरकत की। उन्होंने इसके साथ मिनिकल मेकअप किया था। जो उन्हें ऐलिगेन्ट लुक दे रहा था।
ईशा और उर्वशी के गाउन ने बढ़ाई रौनक
ईशा ने जहां यहां पर व्हाइट गाउन पहना। उनका हाई स्लिट गाउन जहां उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं उर्वशी का पिंक फ्रिल वाला गाउन भी कम सुंदर नहीं लग रहा था। इसे उन्होंनें गोल्डन ज्वेलरी से कंपलीट किया था। ये लुक दीपिका के कांस लुक से मिलता जुलता भी कहा जा रहा था।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…