Categories: मनोरंजन

Christian Oliver की टॉप 10 फिल्म, जिनपर दर्शकों ने लुटाया बेइंतहा प्यार

 

Christian Oliver Best Movies: क्रिश्चियन ओलिवर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने अभिनेता रहे है। बीते दिनों बच्चों समेत प्लेन क्रेश की घटना में उनका निधन हो गया। वह कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से बड़ी पहचान बना चुके थे। लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर रहे Christian Oliver की मौत से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। भले ही आज अभिनेता हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनकी फिल्में अक्सर उनकी यादें ताजा रखेंगी। हम अभिनेता 'क्रिश्चियन ओलिवर' की टॉप 10 फिल्मों के बारे में आपको बता रहे है। इन फिल्मों को देखने के बाद आप उस शख्स को बेहतर समझ सकेंगे। 

 

यह भी पढ़े: Christian Oliver: क्रिश्चियन की दर्दनाक मौत के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ी

 

क्रिश्चियन ओलिवर की बेस्ट फिल्में 

 

– Best Christmas Ball Ever!: साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म को Nick Lyon ने डायरेक्ट किया था। 

 

– Speed Racer: दो घंटे 15 मिनट की यह पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। इसके बाबजूद दर्शकों ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नकार दिया। बाद में टीवी पर फिल्म को देखकर लोगों को अहसास हुआ कि यह फिल्म सिनेमाघर में देखनी चाहिए थी। 

 

– Hercules Reborn: एक घंटे 35 मिनट की यह फिल्म एक्शन और एडवेंचर थ्रिलर बेस्ड है। फिल्म को Nick Lyon ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक राजा द्वारा एक युवक की दुल्हन को अपहरण कर ले जाने के ऊपर बेस्ड है। फिल्म आपका भरपूर मनोरंजन करती है। 

 

– Subject Two: साल 2006 में रिलीज़ हुई यह एक हॉरर और साइंस बेस्ड फिल्म है। फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है। ऐसे में आप खाली समय में इस फिल्म को देख सकते है। Philip Chidel ने इस फिल्म को बनाया है। 

 

– House of Good and Evil: एक घंटे 48 मिनट की यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। हॉरर और मिस्ट्री बेस्ड यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है। एक बार जब आप इस फिल्म को देखने बैठेंगे तो पूरी खत्म करे बिना उठने का मन नहीं करेगा। 

 

– Tribute: अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर की यह फिल्म सिर्फ डेढ़ घंटे में खत्म हो जाती है। फिल्म को साल 2009 में रिलीज़ किया गया था। रोमांस और थ्रिलर बेस्ड यह फिल्म आपको थोड़ा भावुक भी कर सकती है। इस फिल्म में आपको अभिनेत्री Brittany Murphy का अभिनय भी पसंद आएगा। 

 

– Ninja Apocalypse: एक्शन और फेंटेसी बेस्ड यह फिल्म साल 2014 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। Lloyd Lee Barnett ने इसे डायरेक्ट किया। फिल्म की कहानी ग्रैंडमास्टर फुमिताका की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। आपको यह फिल्म काफी पसंद आने वाली है। 

 

– The Baby-Sitters Club: 1995 में रिलीज़ हुई क्रिश्चियन ओलिवर की यह फिल्म महिला कलाकारों के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेता का इसमें रोल काफी कम है, लेकिन आपको यह फिल्म देखने में पसंद आएगी। यह एक फॅमिली ड्रामा फिल्म है,जो कॉमेडी से भरपूर है। 

 

– Valkyrie: थ्रिलर और वॉर बेस्ड यह फिल्म 2008 में सिनेमाघरों में लगी थी। तकरीबन दो घंटे की इस फिल्म को सभी ने पसंद किया था। 

 

– Ready or Not: 2009 में प्रदर्शित हुई यह फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है। करीब डेढ़ घंटे की इस फिल्म को Sean Doyle ने डायरेक्ट किया था। 

 

यह भी पढ़े: इस खूबसूरत लड़की के टैटू की दीवानी हुई दुनिया, छुपा है ये बड़ा मैसेज

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

21 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago