Categories: मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत फिर से आ रहे हैं सिनेमाघर में धूम मचाने

बाॅलीवुड की आंखों के तारे सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वालों ने जब उनकी मौत की खबर सुनी तो वे सदमें में रह गए थे। उनके फैन्स और परिवार के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी गहरे सदमें में आ गए थे। हर दिल अजीज माही के जीवन पर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय किया था।

जो कि धोनी के जीवन को परदे पर जिंदा करने में पूरी तरह कामयाब रहा था। ब्लॉकबस्टर रही यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। जो दर्शकों का दिल जीत कर हिट रही थी। अब यह वापस सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। माही और सुशांत के चाहने वालों के लिए ज्यादा खुशी की बात यह है कि ये इस माह ही री रिलीज हो रही है। 

ये है री-रिलीज डेट 
धोनी की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस माह की 12 तारीख को भारतीय सिनेमाघरों लगने जा रही है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में री रिलीज किया जाएगा। मूवी दुनिया भर के भारतीयों के लिए खास रही है। इसमें क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी के जीवन के हर पहलू को दिखाया गया है। 

सुशांत के फैंस झूमें खुशी से 
री-रिलीज अनाउंसमेंट के साथ ही दिवंगत स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों में खुशी छा गई है। डायरेक्ट नीरज पांडे की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं दिशा पाटनी, अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी जैसे सितारे भी दिखे थे। धोनी के किरदार को जिंदा करने के लिए सुशांत ने नौ महीने से ज्यादा की ट्रेनिंग भी की थी।

2020 में कहा था अलविदा
सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित फ्लैट 14 जून 2020 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। 

Ambika Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago