Categories: मनोरंजन

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले ही दिन निकाली तारा सिंह की हवा, तूफानी रफ्तार के साथ बंपर कमाई

  • ड्रीम गर्ल 2 पहले दिन का कलेक्शन
  • सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई धराशायी
  • युवाओं की पसंद हैं आयुष्मान

 

दिल्ली। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ उम्मीद के मुताबिक फैंस के दिलों का टेलीफोन बजाने में कामयाब रही। फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले ही दिन धमाकेदार एंट्री की। तूफानी रफ्तार के साथ रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया। फिल्म का मुकाबला सनी देओल की  'गदर 2' और अक्षय कुमार की फिल्म  OMG 2 से हुआ। दोनों ही मूवीज की कमाई ड्रीम गर्ल के सामने धड़ाम से गिर गई। 

 

यह भी पढ़े – नए संसद भवन में दहाड़ेगी सनी देओल की गदर-2

 

ड्रीम गर्ल 2 पहले दिन का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आयुष्मान की 2019 की हिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म की कमाई भी जबरदस्त हुई। रिलीज के फर्स्ट डे कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं। खबरों के मुताबिक पहले ही दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 9.7  करोड़ रुपये की कमाई की। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में और भी बढ़त देखी जाएगी। 

 

यह भी पढ़े – TOP TEN – 26 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई धराशायी

14वें दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी  'गदर 2' ने 8.40 करोड़ और अक्षय कुमार की मूवी OMG 2 ने 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। दोनों को ड्रीम गर्ल 2 के आने के बाद तगड़ा झटका लगा है। दोनों फिल्मों की कमाई में अब सीधे 52-51 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है।

 

युवाओं की पसंद हैं आयुष्मान

आयुष्मान खुराना पहले भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वे हर तरह के रोल में फिट हो जाते हैं। पहले भी ड्रीमगर्ल में उनकी एक्टिंग से फिल्म को काफी अच्छे रिजल्ट मिले थे। इस बार भी पूजा का लुक दर्शकों के दिलों की घंटी बजाने में सफल रहा। 

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago