मनोरंजन

Elvish Yadav :फंसे मुश्किल में, FSL को भेजे गए सैंपल में मिला सांप का जहर

बिग बॉस फेम अल्विश यादव हमेशा ही विवादों में घिरे रहतें हैं।उनके एक के बाद एक विवाद होते ही रहते हैं। एल्विश यादव एक पार्टी को लेकर काफी विवादों में रहे। इस केस को लेकर नोएडा पुलिस ने जांच भी की थी। अब इस केस को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। तो चलिए बतातें आपको इस मामले से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।

यह भी पढ़ें Bigg Boss 17 Winner: फारूकी ने जीते 50 लाख रुपये और एक चमचमाती गाड़ी

बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर रहे एल्विश यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एल्विश एक छोटी सी जगह से निकलकर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। और भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस का ताज अपने नाम किया। इसके साथ ही एल्विश अपनी पार्टियों को लेकर भी आए दिन चर्चो में बने रहते हैं। बीते कुछ दिनों में एल्विश पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे कि उनकी रेव पार्टीयों में सांप का जहर सप्लाई किया जाता है। इस पर नोएडा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरु की। अब इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। एफएसएल (Elvish Yadav) की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें सांपों का जहर पाया गया है।

यह भी पढें Tiger 3 OTT पर Release, सलमान खान के फैंस यहां देखें मूवी

FSL ने बताया सैंपल में सांप का जहर

इस केस में अभी हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। पार्टी से कुछ सैंपल एफएसएल (Elvish Yadav )को जांच के लिए भेजे गए थे। अब इन सैंपल की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में पाया गया है कि पार्टी में कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर इस्तेमाल किया जा रहा था। आपको बता दें नोएडा के सेक्टर 49 के पुलिस थामे में एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

एल्विश रहतें हैं विवादों में

ओटीटी फेम एल्विश हमेशा ही विवादों में घिरे रहतें हैं। हाल ही में उन्होनें जयपुर में एक युवक को थपड़ मारा जिसके बाद वो खूब चर्चो में रहे। इसके पहले भी एल्विश का मारपीट वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। आपको बता दें इस मामले से जुड़े पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Morning News India

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

17 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

21 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

21 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

21 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

22 घंटे ago