Categories: मनोरंजन

बेटी की संगीत सेरेमनी में आमिर खान करेंगे डांस परफॉर्मेंस, थाईलैंड के फूलों से सजाया गया होटल

आमिर खान की बेटी आयरा और फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे की शादी के फंक्शंस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 10 जनवरी को शादी होगी और आज संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। इसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी डांस परफॉर्मेंस देंगे। वेडिंग के फंक्शंस की शुरुआत सोमवार को मेहंदी की रस्म से हुई और इसके बाद रात में पजामा पार्टी सेलिब्रिटी की गई जिसमें गेस्ट और उनके दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया। उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में संगीत सेरेमनी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए होटल की थीम व्हाइट रखी गई थी और सेरेमनी के लिए थाईलैंड से फूल मंगाए गए थे।

संगीत की शाम में थिरकेंगे कई स्टार

शाम 7 बजे रिसोर्ट के मेवाड़ लॉन में संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। संगीत में परफॉर्मेंस को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। आमिर खान और उनके परिवार के मेंबर्स के साथ कई स्टार डांस परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम में आमिर खान भी स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे, जिसकी वह तैयारी लंबे समय से कर रहे हैं। 10 जनवरी को मयूर बाग में 'वाओ सेरेमनी' यानी शादी की रस्में पूरी होगी।

यह भी पढ़ें:'कुन्नर' के निधन से 'कुन्नर' की जीत तक! जानें कैसा रहा 'करणपुर' का चुनावी सफर

विदेश से मंगवाए फूल

शादी के कार्यक्रम के लिए व्हाइट थीम रखी गई है। इसके तहत पूरी होटल को व्हाइट थीम से सजाया जा रहा है और इसमें परदे से लेकर फूलों की सजावट व्हाइट रखी है। इसके लिए थाईलैंड और इंडोनेशिया से व्हाइट फूल मंगाए गए है।

कड़ी सुरक्षा

होटल में शादी की तैयारियों को लेकर कड़ी सुरक्षा बढ़ाने के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। आयोजनों के फोटो और वीडियो कैमरे में कैद नहीं करें इसके लिए स्टाफ के मोबाइल के कैमरे पर रोक लगा दी है। इसके सभी को इसके बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें:क्या इस बार भूतहा विधानभवन में एक साथ बैठ पाएंगे 200 विधायक, अनहोनी का सताने लगा डर!

मराठी रीति रिवाज से होगी शादी 

आमिर खान की बेटी आयरा खान व फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मराठी कल्चर के हिसाब से शादी होगी। 

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

23 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

37 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago