Categories: मनोरंजन

कंगना और राखी मिलकर लगाएंगी ड्रामें का तड़का

अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना राणौत फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इन दिनों उनके चर्चा में आने का कारण कोई विवाद नहीं उनका शो लाॅकअप है। लाॅक अप का पहला सीजन लोगों को काफी पसंद आया था। जिसकी सफलता के बाद अब कंगना इसका सीजन 2 लाने की तैयारी में हैं। जिसके लिए उन्होंने कंटेस्टेंट के नाम पर विचार शुरू कर दिया है। शो को इंट्रैस्टिंग बनाने के लिए कलाकारों के नाम भी वैसे ही चुने जा रहे हैं।

जो या तो किसी ड्रामे या विवाद से जुड़े हों। जिनमें राखी सावंत का नाम लिया जा रहा है। जो खुद ड्रामा क्वीन के नाम से ही पहचानी जाती हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा भी किसी न किसी विवाद के साथ जुड़ी ही रहती हैं। लाॅक अप सीजन 2 को लेकर आ रही खबरों में कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है मेकर्स इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ और भी कई कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो इस सीजन में इन दोनों ड्रामा क्वीन के दिखने के पूरे चांस हैं।

शर्लिन ने बनाया राखी को दोस्त

शर्लिन और साजिद के बीच के विवादों के समय ही राखी ने हमेशा यह कहा था कि साजिद उनके भाई हैं। उनके बारे में शर्लिन कुछ भी कहने से पहले सोचे। वे हर बार शर्लिन के सवालों और विवादों के बीच में आकर खड़ी हो जाती थी। जिससे उनके बीच भी लड़ाई की खबरें सामने आने लगी थी। वहीं शर्लिन ने हमेशा यह कहा कि राखी से उनका कोई निजी विवाद नहीं है।

राखी ने भी दिया था साथ 

राखी सावंत जब साजिद के बचाव में हर बार खड़ी हुई थी। तब शर्लिन ने उन्हें अपने पास से कुछ आॅडियो और वीडियो रिकाॅर्डिंग दिखाए थे। तब राखी ने शर्लिन से अपनी लड़ाई जारी रखने और खुद के इसके बीच न आने की बात कही थी। जिसके बाद आदिल और राखी के विवाद में में शर्लिन ने राखी का हर मौके साथ दिया था। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago