मनोरंजन

Kalki 2898 AD Movie देखने के बाद जयपुर में यहां करें भगवान कल्कि मंदिर के दर्शन

Kalki 2898 AD Movie : प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने भी अभिनय किया है। हालांकि, यह मूवी हिंदू धर्म के अनुसार होने वाले कल्कि अवतार से संबंधित है। ऐसे में यदि आपका भी कल्कि मूवी देखने के बाद भगवान कल्कि मंदिर के दर्शन करने की इच्छा होती है तो इसका उत्तर जयपुर है। जी हां, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बसावट के समय से भगवान कल्कि मंदिर स्थापित है।

जयपुर में स्थित है भगवान ​कल्कि मंदिर

पिंक सिटी में भगवान कल्कि मंदिर (Kalki Temple Jaipur) का निर्माण महाराजा जयसिंह ने करवाया था। फिलहाल इस मंदिर के महंत कृष्ण मुरारी शर्मा हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि कल्कि भगवान विष्णु के अवतार है। यह मंदिर 300 साल पुराना है जहां भगवान कल्कि के साथ माता लक्ष्मी भी विराजमान है। यहां पर एक पत्थर का अश्व भी विराजमान है जिसको लेकर कहा जाता है कि कल्कि मंदिर बना था तभी से अश्व के पैर में घाव है जो धीरे-धीरे भर रहा है और जिस दिन यह घाव पूरी तरह भर जाएगा, उसी दिन भगवान कल्कि अवतार ले लेंगे और फिर धरती से पाप का नाश होगा।

ऐस ही है कल्कि अवतार की कहानी

कल्कि पुराण (Kalki Puran) के अनुसार भगवान कल्कि के पिता का नाम विष्णु यश और माता का नाम सोमवती होगा। उनके तीन और सगे भाई होंगे। उनका विवाह माता वैष्णो से होगा। यह भी उल्लेख है कि जब भगवान विष्णु ने राम अवतार लिया था और वो लंका की ओर जा रहे थे तब मां वैष्णो देवी उन्हें रास्ते में मिली थी और विवाह की इच्छा जाहिर की थी। उस समय भगवान राम ने कहा कि देवी अभी तो मैं लंका जा रहा हूं और वहां वापस लौटते समय यदि आप मुझे पहचान लेंगी तो मैं आपसे विवाह कर लूंगा। लंका से वापस लौटने के बाद भगवान राम ऋषि आश्रम गए भी थे, परंतु मां वैष्णो ने उनको नहीं पहचाना। हालांकि, श्रीराम ने मर्यादा का उल्लंघन भी नहीं किया और कहा कि देवी में कलयुग में मैं कल्कि रूप में अवतार (Kalki Avtar) लूंगा तब आपसे विवाह करूंगा।

जयपुर में भगवान कल्कि मंदिर में ऐसी है मूर्ती

जयपुर के महाराजा जयसिंह भगवान विष्णु के भक्त थे और उन्होंने ही यहां हवामहल रोड़ पर भगवान कल्कि का मंदिर बनवाया था जिसमें 300 साल से भगवान कल्कि मां लक्ष्मी के साथ विराजमान है। इस मंदिर में लड्डू गोपाल, नारदमुनि, ब्रह्मजी और शिव-पार्वती की मूर्तियां भी हैं। भगवान की मूर्ती ताम्र धातु और माता लक्ष्मी की मूर्ति अष्टधातु से बनी है। ये दोनों ही मूर्तियां सिंहासन पर बैठी अवस्था में विराजमान हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

13 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

1 घंटा ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago