जयपुर। टीवी का प्रसिद्ध द कपिल शर्मा शो को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां, यह खबर पढ़कर कपिल शर्मा शो के फैंस के निराश हो सकते हैं। द कपिल शर्मा शोश् बंद होने जा रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि ये सिर्फ टेम्परेरी यानी अस्थाई रूप से बंद हो रहा है। खबर है कि जून में इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा। फिर कपिल शर्मा ब्रेक लेंगे और कुछ समय बाद फिर से कपिल शर्मा शो वापस लौटेगा।
1. छुट्टी पर जा रही है टीम
पिछले कई साल से द कपिल शो फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की जर्नी दो अलग अलग चौनल पर देखी गई। हर बार कॉमेडियन कपिल शर्मा इसे होस्ट करते हैं और अपनी टोली के साथ नई नई थीम पर इस कार्यक्रम को चलाते हैं। बीच बीच में वह सीजनल ब्रेक भी लेते हैं। अब एक बार फिर समय हो गया है कि जब टीम छुट्टी पर जा रही है।
2. रेस्ट लेना चाहते हैं कपिल शर्मा
बताया गया है कि कपिल शर्मा अब रेस्ट लेना चाहते हैं। इसीलिए शो को अस्थाई रूप से बंद करने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि, ष्सीजनल ब्रेक हर बार शो की टीआरपी के लिहाज से सही बात हुआ है। इस जरिए मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफर कर पाते हैं। साथ ही, एक्टर्स को भी एक ब्रेक की जरूरत होती है ताकि तरोताजा होकर शो में लौटें। साथ ही लगातार शो के चलने से उबाऊ और नीरस होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसीलिए ब्रेक लेना एक सही प्रयोग होता है।
3. जून में आएगा आखिरी एपिसोड
इस सीजन का आखिरी एपिसोड कब तक आएगा? इसका जवाब देते हुए शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई डेट फाइनल नहीं हुई है। लेकिन तैयारी ये है कि मई के आखिर तक वह शूट को रैप करेंगे। फिर उम्मीद है कि जून तक सीजन खत्म हो जाए।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…