Categories: मनोरंजन

धर्म से न करें मजाक, अब OMG 2 पर मिली खिलाड़ी कुमार को चेतावनी

प्रभास अभिनित आदिपुरुष में भगवान राम के किरदार को अभी लोग भूले भी नहीं थे। हर ओर फिल्म को विरोध और फटकार का सामना करना पड़ा था। अब अक्षय कुमार की OMG 2 ने लोगों को धक्का दे दिया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक देवता की तरह दिखने की तैयारी में हैं।

ओएमजी 2 फिल्म की अभी एक झलक ही लोगों को मिली है और लोगों का गुस्सा बढ़ना शुरू हो गया है। लोगों ने अक्षय कुमार को चेतावनी भी दे दी है। पहली ओएमजी फिल्म भी एक नास्तिक पर बनी थी।

अक्षय का स्लीवलेस लुक देख भड़के फैंस
अक्षय कुमार अपनी कई फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुके हैं। वे अपने फैंस को खुश करने के लिए अपनी फिल्मों में हमेशा जी तोड़ मेहनत करते नजर आते हैं। फिल्म ओएमजी 2 में भी अक्षय को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिनको उनके काली स्लीवलेस टी शर्ट में भस्म, जटाओं, रूद्राक्ष माला और त्रिपुंड के साथ देखकर लोग शाॅक हो गए हैं।

इसमें उनका लुक भगवान शिव के समान लग रहा है। लोगों ने उन्हें धर्म से खिलवाड़ न करने और सनातन धर्म का अपमान न करने की चेतावनी दी है। साथ में उन्हें ऐसा करने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहा है।  

मिली नसीहतें न करो अपमान
अक्षय कुमार का ओएमजी 2 लुक भगवान शिव की तरह है। इस फिल्म की एक फोटो अक्षय कुमार ने शेयर की है। जिसके बाद से ही लोगों की चेतावनी आना शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में बताया कि फिल्म का टीजर भी 11 जुलाई को रिलीज होना है। वहीं 11 अगस्त को फिल्म रिलीज हो जाएगी। 

अब सहन नहीं 
अक्षय कुमार की पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें हिंदू धर्म को गलत तरह सवे न दिखाने की चेतावनी दी है। एक यूजर ने तो इसे दुबारा सहन न करने की बात कही तो दूसरे ने सनातन धर्म का अपमान करने पर परिणाम अच्छा न होने की बात कही। 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

3 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago