मनोरंजन

क्या ‘AA’ की बेवफाई से पेरशान थे मलाइका अरोड़ा के पिता, मौत की खबर सुनकर रोते-रोते पहुंचे घर

Malaika Arora Father Suicide :  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है, हालांकि उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई है। खबरों की मानें तो मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसके अलावा वो अपनी लाड़ली बेटी मलाइका की चिंता करते थे, क्योंकि 2017 में मलाइका और अरबाज अलग हो गए और इसके बाद इसी साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वो पूरी तरह से टूट चुके थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि उनकी मौत को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : कौन थे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा, जिन्होंने छत से कूदकर की आत्महत्या

मौत की खबर के बाद घर पहुंचे एक्स हसबैंड अरबाज

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर सुनते ही एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मलाइका को ढांढस बंधाने पहुंचे अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनकर वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पहुंच गई हैं। इस कठिन समय में, अर्जुन कपूर भी उनके घर के पास एक कोने में खड़े नजर आए, जहाँ उनकी आंखों में आंसू थे। यह माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल दोनों के बीच मतभेद की खबर काफी समय से चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Mukesh Kumar

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

14 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago