Categories: मनोरंजन

Milind Deora की पत्नी हैं हूर की परी, Bollywood में करती है काम

 

Milind Deora Wife Pooja Shetty: कांग्रेस पार्टी के दिग्गज और युवा नेता 'मिलिंद देवड़ा' चर्चाओं में हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपना 55 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए मिलिंद एक बड़ा चेहरा रहे। लेकिन अब वह शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो रहे है। जिसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। लेकिन इस बीच हम बात करेंगे मिलिंद देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा के बारे में, जोकि फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 

 

2008 में हुई थी पूजा और मिलिंद की शादी 

 

पूजा शेट्टी देवड़ा और मिलिंद देवड़ा साल 2008 में विवाह बंधन में बंधे थे। इस शादी से दोनों के एक बेटी भी है। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में जन्मी पूजा के पिता का नाम मनमोहन शेट्टी और माता शशिकला शेट्टी हैं। पूजा ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के मानेकजी कूपर स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से प्रबंधन में विज्ञान स्नातक किया। साल 2000 में पूजा शेट्टी अपने पिता की कंपनी Adlabs Films Ltd के साथ जुड़ गई। 

 

यह भी पढ़े: चर्चा में BJP मंत्री की ‘VIP झोपड़ी’, लगे CCTV कैमरे और चल रही सुनवाई

 

कई फिल्में बना चुकी है पूजा शेट्टी 

 

Adlabs Films Ltd को 1978 में पूजा के पिता मनमोहन शेट्टी और वासनजी ममानिया द्वारा स्थापित किया गया था। 1989 में कंपनी ने मोशन पिक्चर्स का काम शरू किया। 2009 में इसका नाम बदलकर Reliance Media Works Limited कर दिया गया। मौजूदा समय में Pooja Shetty Deora एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती है। वह बॉलीवुड फिल्म 'तेरे बिन लादेन', 'राजनीति', 'द जोया फैक्टर' और 'रीता' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। 

 

यह भी पढ़े: मिलिंद देवड़ा ही नहीं ये 4 युवा नेता भी छोड़ चुके हैं Congress का साथ

 

इंस्टाग्राम पर रहती है एक्टिव 

 

पूजा शेट्टी Social Media पर कम ही सक्रिय रहती है। हालांकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उपलब्ध है, लेकिन वह अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी अपडेट्स ही वहां अधिकतर शेयर करती है। वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज भी कभी-कभार शेयर करती है। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago