मनोरंजन

Mirzapur 3 Teaser : ‘मिर्जापुर 3’ का इंतजार हुआ खत्म, गुड्डू भैया का दिखेगा नया जलवा

Mirzapur 3 Teaser:  पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर आज भी फैंस के लिए किसी हिट फिल्म से कम नहीं है और सालों बाद फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ‘मिर्जापुर 3’ का तड़का फैंस को मिलने वाला है। पंकज त्रिपाठी की भूमिका कालीन भैया की याद आज भी लोगों को बहुत आती है। ऐसे में इस इंतजार को समाप्त करते हुए प्राइम वीडियो ने प्रशंसकों की पसदं को देखते हुए ‘मिर्जापुर 3’ की पहली झलक दे दी है।

यह भी पढ़े: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित

‘मिर्जापुर 3’ को लेकर बड़ा ऐलान

19 मार्च को मुंबई में हुए एक इवेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। इस इवेंट में प्राइम वीडियो ने 70 फिल्मों और सीरीज की घोषणा की जिसमें ‘मिर्जापुर 3’ का नाम भी आया है। ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’ को मिलकर कुल 40 ओरिजिनल सीरीज एवं कई बड़ी फिल्में इसमें शामिल है। कई बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज होने के पश्चात् अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली हैं।

टीजर में कालीन भैया और गुड्डू भैया ​की दिखी झलक

‘मिर्जापुर 3’ के कुछ सीन्स को देखकर फैंस का उत्साह ज्यादा बढ़ गया है। वीडियो में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी शांत खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो बोलते हैं- भूल तो नहीं गए हमें? इसके बाद गुड्डू भैया और बीना हाथ थामे देखते हैं। सीरीज से श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, ईशा तलवार का भी दमदार रोल देखने को मिलेगा। इस छोटे से वीडियो से स्पष्ट है कि ‘मिर्जापुर 3’ फिर तहलका मचाने आ रही है।

Narendra Singh

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

55 मिन ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago