Mothers Day Date 2024: बॉलीवुड हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस हमारी आम सी जिन्दगी में बहुत खास स्थान रखते हैं। जैसे ही वो स्क्रीन पर आते हैं,हम भी उनके साथ सपनों की नगरी में खो जाते हैं। वहीं बात करे फिल्मी अभिनेत्रियों की तो वो सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ये बॉलीवुड की डिवाज पर्सनल लाइफ में बहुत बिंदास रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में ये हुस्न की मलिकाएं शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस आर्टिकल में आज आपको बतातें हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी से पहले प्रेग्नेंट और कुवारी मां बन चुकी है।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का। इलियाना अपनी एक्टिंग और फिल्मों की बजाए प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी के खासे चर्चे होते रहते थे। एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता का नाम तो नहीं बताया लेकिन अपने बच्चे की फोटो जरुर सोशल मीडिया पर शेयर की।
इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम आता है अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का। जिन्होंने रणवीर शौरी से शादी की, और शादी के कुछ ही दिन बाद उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद ये बात मीडिया से शेयर की कि वो शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं।
बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकीं थीं। उनकी शादी फिल्ममेकर बोनी कपूर से हुई थी। अभिनेत्री ने खुद ये बात मीडिया से शेयर की कि जब उन्होंने शादी की तब वे 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। और शादी के तीन महीने बाद ही उन्होनें खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी जन्म दिया। जिन्होंने बॉलीवुड में आज तहलका मचा रखा है।
मदर्स डे स्पेशल ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।
इस लिस्ट में अगली बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम शामिल है। अंगद बेदी से उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। शादी के 6 महीने बाद वह मां बन गई थीं। वो भी अपनी प्रेग्नेंनसी को लेकर काफी चर्चा में रहीं।
परदेस फिल्म से फेमस हुई अभिनेत्री महिमा चौधरी का हर कोई दीवाना है। उस समय में एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे आम थे। अभिनेत्री की प्रेगनेंट होने की खबर सामने आई थी। जब वे शादी करने वाली थीं। बॉबी मुखर्जी से इनकी शादी हुई।
यह भी पढ़ें: 48 सुपरस्टार वाली Bollywood फिल्म हो गई थी फ्लॉप, इसलिए हुआ बुरा हाल
अपनी आंखों की अदाकारी से सभी को घायल करने वाली एक्ट्रेस ने भी शादी किए बिना ही बच्चे को जन्म दिया। एक्ट्रेस कुवांरी मां बनी थीं। बाद में मालूम पड़ा कि बच्चे के पिता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। जो एक जाने मानें क्रिकेटर हैं।
मिस इंडिया यूनिवर्स और बॉलीवुड की अभिनेत्री सेलिना जेटली भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने भी कुंवारेपन में ही मां का सुख लिया। रिपोर्टस के मुताबिक एक्ट्रेस ने अचानक ही 2011 में शादी की खबरें दी। और उसके कुछ समय बाद ही बच्चे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: Abu Dhabi में हुई हैं इन 5 Bollywood Movie की शूटिंग! नंबर 3 ब्लॉकबस्टर रही
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी अचानक से शादी करके चौंका दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। बाद में पता चला कि अचानक शादी करने का कारण प्रेगनेंट होना था।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…
Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…